Hindi NewsBihar NewsMunger NewsNitish Kumar Inaugurates Rajarani Pond Restoration Payment Issues Arise
राजारानी तालाब थ्रीडी पेंटिंग : वर्क आर्डर 5 लाख का काम हुआ 8 लाख का

राजारानी तालाब थ्रीडी पेंटिंग : वर्क आर्डर 5 लाख का काम हुआ 8 लाख का

संक्षेप:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 फरवरी को मुंगेर में राजारानी तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया। नगर निगम ने तालाब की सुंदरता बढ़ाने के लिए थ्रीडी पेंटिंग करवाई। हालाँकि, संवेदक को वर्क आर्डर से अधिक काम करने के बाद भी 10 महीने से भुगतान नहीं हुआ है। जांच की फाइल भी गुम हो गई है।

Nov 27, 2025 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मनोज कुमार मुंगेर, निज संवाददाता । प्रगति यात्रा पर 5 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण के उद्देश्य से किला परिसर स्थित नगर निगम के अधीन पड़ने वाले राजारानी तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री द्वारा राजारानी तालाब का उद्घाटन किए जाने के पूर्व नगर निगम द्वारा राजारानी तालाब को आकर्षक स्वरूप देने के उद्देश्य से तालाब की चारदिवारी और परिसर के अंदर व बाहर स्थित सभी पेड़ में थ्रीडी पेंटिंग कराई गई थी। राजारानी तालाब की चारदिवारी में थ्रीडी पेंटिंग के लिए नगर निगम द्वारा संवेदक को 5 लाख का वर्क आर्डर दिया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन बाद में अंदर व बाहर के सभी पेड़ की थ्रीडी पेंटिंग संवेदक द्वारा कराई गई। हालांकि मुख्यमंत्री के उद्घाटन की तिथि नजदीक आ जाने के कारण इसके लिए संवेदक को अलग से वर्क आर्डर नहीं दिया गया। संवेदक द्वारा नगर आयुक्त के मौखिक आदेश पर 8 लाख का थ्रीडी पेंटिंग कर दिया गया। परंतु जब संवेदक ने भुगतान के लिए बिल नगर निगम में प्रस्तुत किया तो वर्क आर्डर से अधिक काम किए जाने का मामला सामने आया। स्थिति यह है कि काम पूर्ण होने के 10 माह बाद भी संवेदक को भुगतान नही हो पाया है, जबकि भुगतान संबंधी जांच की फाइल गुम है। ---- सशक्त स्थायी समिति के आदेश पर कराई गई जांच वर्क आर्डर से अधिक राशि का काम हो जाने के कारण इस मामले की जांच कराने के लिए मामला को सशक्त स्थायी समिति की बैठक में उठाया गया। सशक्त स्थायी समिति के आदेश पर थ्रीडी पेंटिंग की जांच के लिए तत्कालीन नगर आयुक्त द्वारा जांच समिति गठित की गई। जिसमें उपनगर आयुक्त और सिटी मैनेजर को शामिल किया गया। समिति द्वारा मामले की जांच भी पूरी कर ली गई। ---- जांच पदाधिकारी बदले, फाइल भी हुई गुम मामले की जांच पूरी कर चुके तत्कालीन उपनगर आयुक्त हेमंत कुमार और सिटी मैनेजर एहतेशाम हुसैन का तबादला अक्टूबर माह के आरंभ में दूसरे नगर निकाय में हो गया। लेकिन उनके स्थान पर पदभार ग्रहण करने वाले नए उपनगर आयुक्त और सिटी मैनेजर को जांच की फाइल हस्तांतरित नहीं हो पाई। संवेदक द्वारा नगर निगम पर भुगतान का दबाव बनाए जाने पर बताया गया कि जांच की फाइल गुम हो चुकी है, फिर से थ्रीडी पेंटिंग की जांच कराई जाएगी। जिस कारण काम के 10 माह बाद भी संवेदक का भुगतान अटका है। ---- बोली नगर आयुक्त राजारानी तालाब के थ्रीडी पेंटिंग की फाइल उनकी नजर से गुजर चुकी है। फाइल कहीं दब गई थी, जो मिल चुकी है। इसमें वर्क आर्डर से अधिक का काम होने के कारण भुगतान से पूर्व सशक्त समिति के आदेश पर जांच कराई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर भुगतान की प्रक्रिया की जाएगी। - शिवाक्षी दीक्षित, नगर आयुक्त, नगर निगम, मुंगेर।