Hindi NewsBihar NewsMunger NewsNHM Health Program Review CRM Team to Audit Fund Utilization in Munger
स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर आवंटित राशि के खर्च का जायजा लेगी सीआरएम टीम

स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर आवंटित राशि के खर्च का जायजा लेगी सीआरएम टीम

संक्षेप:

ति के अधिकारी विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में तैयारी का ले रहे जायजा मुंगेर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) के अधीन

Nov 12, 2025 12:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) के अधीन संचालित सभी तरह के स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए आवंटित राशि के खर्च का जायजा सीआरएम (कॉमन रिव्यू मिशन) की टीम लेने मुंगेर पहुंचेगी। जांच के दौरान टीम यह सुनिश्चित करेगी कि प्रोग्राम के लिए आवंटित राशि निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार कितना प्रतिशत खर्च हुआ। हालांकि टीम के मुंगेर आगमन की तिथि निर्धारित नहीं है, संभावना जताई जा रही है कि 17 नवम्बर के बाद टीम किसी भी दिन मुंगेर पहुंच सकती है। सीआरएम टीम के आगमन को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सुविधा सुदृढ़ कराया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यक्रम पदाधिकारी फैजान आलम अशरफी के निर्देश पर सभी स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई सुदृढ़ करते हुए मरीजों के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारी विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में पहुंच कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का स्थलीय जांच कर रहे हैं, साथ ही जरूरी निर्देश दे रहे हैं। मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति के जिला सामुदायिक उत्प्रेरक निखिल राज और डीपीसी सुजीत कुमार ने बरियारपुर के करहरिया और नीरपुर, तारापुर के बिहमा और खैरा तथा संग्रामपुर के कहुआ और कुमरसार हेल्थ एंड वेलनेस में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इन सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर सीएचओ को टीम के संभावित आगमन को लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिए। ---- सदर अस्पताल सहित सभी संस्थानों में होगी जांच कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) की टीम जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के अलावा सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आवंटित राशि के अनुरूप किए गए खर्च की जांच करेगी। जिसमें सदर अस्पताल के अलावा तारापुर अनुमंडल अस्पताल, 06 सीएचसी, 03 पीएचसी और 180 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेगी। जिसमें धरहरा, असरगंज, टेटिया बम्बर, बरियारपुर, संग्रामपुर, खड़गपुर सीएचसी तथा जमालपुर, तारापुर और सदर पीएचसी के अलावा तारापुर अनुमंडल अस्पताल भी शामिल है। ----- अस्पतालों में दवा उपलब्धता सहित साफ-सफाई का काम सीआरएम टीम के आगमन को लेकर सदर अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए साफ-सफाई का काम कराया जा रहा है। इसके अलावा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं को सूदृढ़ कराते हुए डाक्टर और स्टाफ के ड्यूटी की निगरानी अस्पताल प्रबंधक व उपाधीक्षक द्वारा की जा रही है। अस्पतालों में रिकार्ड कीपिंग अद्यतन कराया जा रहा है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में पैथोलॉजी, ओपीडी, प्रसव कक्ष, हैंड हाइजिन एरिया में चेकलिस्ट के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ---- बोले सिविल सर्जन जिला में नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा चलाए जा रहे सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का जायजा लेने कॉमन रिव्यू मिशन की टीम इस माह के अंत तक आने की संभावना है। इसके लिए स्वास्थ्य संस्थानों में तैयारी सुनिश्चित कराई जा रही है। - डा. राम प्रवेश प्रसाद, सिविल सर्जन, मुंगेर।