घनी आबादी वाले इलाके में एनएच 80 किनारे नाला नहीं, जलजमाव से परेशानी

घनी आबादी वाले इलाके में एनएच 80 किनारे नाला नहीं, जलजमाव से परेशानी

संक्षेप:

बरियारपुर में एनएच 80 के चौड़ीकरण का काम अंतिम चरण में है, लेकिन ब्रह्मस्थान से महेशपुर तक सड़क किनारे नाला नहीं बनाया गया है। बारिश में जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने...

Jul 24, 2025 03:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर में एनएच 80 के चौड़ीकरण का काम अंतिम चरण में है। लेकिन अबतक ब्रह्मस्थान से लेकर महेशपुर तक सड़क किनारे नाला नहीं बनाया गया है। नाला का निर्माण नहीं कराये जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने कहा कि नाला नहीं रहने से बारिश होने पर जलजमाव से आवागमन में परेशानी हो रही है। बरियारपुर- मुंगेर मुख्य मार्ग में ब्रह्मस्थान से लेकर महेशपुर तक एनएच 80 पर करीब तीन किलो मीटर तक नाला नहीं बनाये जाने पर ब्रह्मस्थान गांव के ग्रामीण डॉक्टर संजय कुमार शर्मा ने कहा कि यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है। लेकिन नाला नहीं बनाया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पानी सड़क पर जमा हो जाता है। धर्मेंद्र गुप्ता, पवन कुमार ने बताया कि बारिश होने पर पानी सड़क पर जमा हो जाता है। ग्रामीण विजय सिंह, राजीव कुमार, मनोज कुमार, मनीष कुमार आदि ने ब्रह्मस्थान गांव से लेकर महेशपुर तक नाला का निर्माण नहीं कराये जाने की शिकायत स्थानीय विधायक प्रणव यादव से किया है। किस-किस जगह नहीं बना नाला: नाला निर्माण का कार्य दर्जनों जगहों पर अधूरा पड़ा हुआ है। गांधीपुर गांव स्थित बजरंगबली स्थान के समीप नाला में अब बिजली का पोल खड़ा है। इस जगह करीब 20 फीट नाला नहीं बनाया गया है। गांधीपुर गांव स्थित वार्ड 7 में सुरेश साह घर के समीप नाला का कार्य करीब 30 फीट अधूरा पड़ा हुआ है। फिलिप उच्च विद्यालय के समीप दो जगहों पर नाला में अब भी बिजली का पोल है। इस जगह पर नाला अधूरा है। बरियारपुर बाजार स्थित गायत्री मंदिर के समीप नाला का स्लैब टूट गया है। बोले कार्यपालक अभियंता: एनएच 80 के कार्यपालक अभियंता साकेत कुमार ने बताया कि नाला का निर्माण घनी आबादी वाले क्षेत्र में किया गया है। अन्य जगहों पर भी नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा ब्रह्मस्थान गांव के समीप नाला का निर्माण नहीं किया गया है। इसकी वे जांच करेंगे। ----------------