ट्राइब्रेकर में एनएफसी, गनगनियां की जीत, रामपुर यूनाइटेड क्लब जमालपुर टूर्नामेंट से हुआ बाहर
आ। पहले हाफ में रामपुर यूनाइटेड की बढ़त: मैच की शुरुआत से ही रामपुर यूनाइटेड क्लब, जमालपुर ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। टीम के जर्सी नंबर- 11 निल

मुंगेर, एक संवाददाता। सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल क्लब नौवागढी एवं सामाजिक मंच मुंगेर के संयुक्त तत्वावधान में उच्च विद्यालय नौवागढ़ी के मैदान में आयोजित हो रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एनएफसी, गनगनियां ने रामपुर यूनाइटेड क्लब, जमालपुर को ट्राइब्रेकर में 4-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। पहले हाफ में रामपुर यूनाइटेड की बढ़त: मैच की शुरुआत से ही रामपुर यूनाइटेड क्लब, जमालपुर ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। टीम के जर्सी नंबर- 11 निलेश कुमार ने 4:31 मिनट और 4:37 मिनट पर लगातार दो गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।
शुरुआती बढ़त के बाद भी मुकाबला पूरी तरह एकतरफा नहीं रहा और एनएफसी, गनगनियां ने लगातार दबाव बनाए रखा। दूसरे हाफ में एनएफसी की शानदार वापसी, मारी बाजी: मैच के उत्तरार्द्ध में एनएफसी, गनगनियां ने जबरदस्त वापसी की। टीम के जर्सी नंबर- 46 निक्की ने 5:10 मिनट और 5:16 मिनट पर दो शानदार गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद निर्धारित समय तक कोई टीम बढ़त नहीं बना सकी, जिससे मुकाबला ट्राइब्रेकर में चला गया। ट्राइब्रेकर में एनएफसी, गनगनियां ने संयम और बेहतर रणनीति का परिचय देते हुए 4-3 से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीत के साथ टीम ने फाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली। अतिथियों ने किया मैच का शुभारंभ: मैच के मुख्य अतिथि दिलीप कुमार मंडल एवं विशिष्ट अतिथि नौवागढी दक्षिणी की सरपंच उर्मिला देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को किक मारकर मैच का विधिवत उद्घाटन किया। मैच में रेफरी एवं संचालन का कार्य: मैच में रेफरी की भूमिका रंजीत कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार, बबलू मंडल ने निभाई, जबकि उद्घोषक के रूप में महमूद आलम एवं प्रीतम कुमार उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में नौवागढी सामाजिक मंच एवं सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल क्लब के सागर, सानू, टुनी, राजीव, भूषण, धर्मेंद्र, शैलेन्द्र बप्पी, छोटू, विपिन रजक, रवि मंडल सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। आयोजकों के अनुसार, दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 6 मार्च को नौवागढ़ी की टीम और मुरारपुर की टीम के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



