
सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डा. निरंजन कुमार ने लिया चार्ज
मुंगेर के सदर अस्पताल में कार्यभार की अधिकता के कारण नए चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। डा. निरंजन कुमार को उपाधीक्षक और डा. रमण कुमार को जिला वैक्टर बोर्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी बनाया गया...
मुंगेर, निज संवाददाता । सिविल सर्जन डा. राम प्रवेश प्रसाद ने कार्यभार की अधिकता को देखते हुए सदर अस्पताल के उपाधीक्षक और जिला वैक्टर बोर्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी पद पर नए चिकित्सा पदाधिकारी को मनोनित किया है। सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक चिकित्सा पदाधिकारी डा. निरंजन कुमार को बनाया गया है। जबकि वैक्टर बोर्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी डा. रमण कुमार को बनाया गया है। दोनों पदाधिकारी वित्त रहित रहते हुए सिर्फ दैनिक कार्यों की देखरेख करेंगे। दोनों पदाधिकारी ने सोमवार को अपना अपना कार्यभार संभाल लिया। अब तक इन दोनों विभाग के अधिकारी के पद पर सिविल सर्जन डा.राम प्रवेश प्रसाद प्रभार में थे।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात डा.रमण ने बताया कि सदर अस्पताल के डाक्टरों का नया ड्यूटी रोस्टर तैयार किया जा रहा है। नया रोस्टर के अनुसार डा.रमण और डा.निरंजन अपने अपने विभाग में दैनिक कार्यों के अलावा अस्पताल के इण्डोर वार्ड में राउंड ड्यूटी करेंगे। साथ ही डा.निरंजन कुमार विकलांग बोर्ड में बतौर हड्डी रोग विशेषज्ञ शिरकत करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




