
मुंगेर जिला राजद के नए जिलाध्यक्ष बने संजय मंडल बिंद एवं प्रधान महासचिव बने आकाशदीप यादव
संक्षेप: मुंगेर में राजद के नए जिलाध्यक्ष संजय मंडल बिंद और जिला प्रधान महासचिव आकाशदीप यादव का मनोनयन हुआ है। समारोह में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि इनकी अगुवाई...
मुंगेर, एक संवाददाता। संगठनात्मक वर्ष- 2025-28 के लिए मुंगेर जिला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नए जिलाध्यक्ष संजय मंडल बिंद एवं जिला प्रधान महासचिव आकाशदीप यादव बने हैं। उनको बिहार प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल द्वारा मनोनीत किया गया है। दोनों नवमनोनीत पदाधिकारियों का शुक्रवार को मुंगेर के आजाद चौक स्थित जिला राजद कार्यालय में समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और दोनों नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से गर्मजोशीपूर्वक स्वागत किया। वहीं, इस समारोह में वक्ताओं ने कहा कि, जिलाध्यक्ष संजय मंडल बिंद एवं प्रधान महासचिव आकाशदीप यादव के नेतृत्व में मुंगेर जिला राजद संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
राजद कार्यकर्ता गरीबों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक एकजुट होकर आगे बढ़ाएंगे। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि, राजद कार्यकर्ताओं की निष्ठा, ईमानदारी और एकजुटता के बल पर मुंगेर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित होगी और तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में बिहार में नई सरकार गठन का मार्ग प्रशस्त होगा। समारोह में प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव, पूर्व तिलका मांझी छात्र संघ अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बबीता भारती, शशिकांत अलबेला, नटवर नागर, एमडी आबिद हुसैन, अशोक चौधरी, एमडी कौशर फैयाज, लालू यादव एवं सूरजभान सिंह यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




