ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरआज न्यू फरक्का रद्द

आज न्यू फरक्का रद्द

सूबे में सूर्य भगवान का दर्शन शुक्रवार को हुआ है। इससे रेल यात्रियों सहित शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि घने कोहरे के कारण रेल प्रशासन ने शुक्रवार को ट्रेन नंबर 14004 नई दिल्ली मालदा...

आज न्यू फरक्का रद्द
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSat, 04 Jan 2020 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

सूबे में सूर्य भगवान का दर्शन शुक्रवार को हुआ है। इससे रेल यात्रियों सहित शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि घने कोहरे के कारण रेल प्रशासन ने शुक्रवार को ट्रेन नंबर 14004 नई दिल्ली मालदा एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल कर दी है।

जबकि शनिवार (आज) 14003 मालदा न्यू दिल्ली एक्सप्रेस (न्यू फरक्का) ट्रेन एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। इधर, कई ट्रेनों की लेटलतीफी भी जारी है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है।

गया जमालपुर 2 घंटे, किऊल जमालपुर 2 घंटे, भागलपुर जमालपुर 3 घंटे, रामपुरहाट गया 2 घंटे, तिलरथ जमालपुर 1 घंटा, साहिबगंज दानापुर 1 घंटा, गया हावड़ा 1 घंटा, राजगीर हावड़ा 2 घंटे, डाउन ब्रह्मपुत्र मेल 3 घंटे, दानापुर भागलपुर 1 घंटा, वाराणसी सियालदा अपरइंडिया 2 घंटे विलंब से चली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें