होली से पहले स्वास्थ्य विभाग का तोहफा, जिले को मिले 7 नए डॉक्टर

Mar 03, 2026 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

दिया गया ​मुंगेर, निज संवाददाता होली के त्योहार से ठीक पहले मुंगेर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को बड़ी मजबूती मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 7

होली से पहले स्वास्थ्य विभाग का तोहफा, जिले को मिले 7 नए डॉक्टर

मुंगेर, निज संवाददाता होली के त्योहार से ठीक पहले मुंगेर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को बड़ी मजबूती मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 7 नए चिकित्सकों की नियुक्ति की है, जिन्होंने सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय में अपना योगदान समर्पित कर दिया। इन नियुक्तियों से ग्रामीण और शहरी इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी दूर होने की उम्मीद है। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि विभाग द्वारा भेजे गए इन सात डॉक्टरों में विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल हैं। इनमें एक सर्जन और एक गाइनोकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) के साथ-साथ सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी शामिल हैं। सभी नए डॉक्टरों को अविलंब अपने संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है ताकि त्योहार के दौरान मरीजों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

किस डॉक्टर की कहां हुई नियुक्ति: विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, चिकित्सकों को जिले के विभिन्न प्रखंडों और अस्पतालों में तैनात किया गया है: डॉ. ऋषिकांत: अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलबिहमा डॉ. स्मृति सिंह (गाइनोकोलॉजिस्ट): प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर प्रखंड डॉ. निधि: अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, असरगंज। डॉ. आदित्य विमल: गढ़ीरामपुर डॉ. निलेश कुमार (सर्जन): अनुमंडल अस्पताल, हवेली खड़गपुर डॉ. निखिल कुमार: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा डॉ. मीनू: अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बंगलवा सदर अस्पताल में अब भी है डॉक्टरों की कमीः एक तरफ जहाँ नए डॉक्टरों के आने से खुशी है, वहीं दूसरी ओर सदर अस्पताल की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। सिविल सर्जन ने स्वीकार किया कि बीते दिनों 6 डॉक्टरों के चले जाने से सदर अस्पताल में चिकित्सा कर्मियों की भारी कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से विभाग को लिखित रूप में अवगत करा दिया गया है और उम्मीद है कि जल्द ही सदर अस्पताल के रिक्त पदों को भी भरा जाएगा। ---------------------------------------------------- बॉक्स अस्पतालों में अब नहीं भटकेंगे मरीज, पर्ची पर ही दर्ज होगा डॉक्टर के कमरे का नंबर नई व्यवस्था: सदर अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर अब हाथ के बजाय पॉस मशीन से मिलेगी कंप्यूटराइज्ड पर्ची मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल समेत जिले के तमाम स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब ओपीडी में निबंधन कराने के बाद मरीजों को डॉक्टर का कमरा खोजने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग अब मरीजों को हाथ से लिखी पर्ची के बजाय पॉस प्रिंटर से निकली कंप्यूटराइज्ड पर्ची उपलब्ध कराएगा। इस नई व्यवस्था में पर्ची पर ही डॉक्टर के नाम के साथ उनके कक्ष संख्या (रूम नंबर) का स्पष्ट जिक्र होगा। आभा आईडी और बारकोड से लैस होगी पर्चीः सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि अब तक आभा ऐप पर पंजीकरण के बाद मरीजों को हाथ से लिखी पर्ची दी जाती थी, जिस पर कक्ष संख्या नहीं होने से मरीजों को परेशानी होती थी। नई व्यवस्था के तहत डिजिटल पर्ची में मरीज की आभा आईडी के साथ एक बारकोड भी अंकित होगा। जैसे ही मरीज डॉक्टर के पास या दवा काउंटर पर जाएगा, कर्मी इस बारकोड को स्कैन करेंगे और मरीज का पूरा मेडिकल इतिहास 'भव्या' (Bhavya) ऐप पर दिखाई देने लगेगा। मरीज खुद भी ले सकेंगे जानकारीः जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो. फैजान आलम अशरफी ने बताया कि यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। पर्ची पर अंकित बारकोड को मरीज स्वयं भी स्कैन कर अपने इलाज और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को पॉस मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं और इसे पूर्णतः फंक्शनल करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य फायदे: समय की बचत: मरीजों को पूछताछ काउंटर या वार्डों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पारदर्शिता: डॉक्टर की उपलब्धता और बैठने के स्थान की सटीक जानकारी मिलेगी। डिजिटल रिकॉर्ड: भव्या ऐप के माध्यम से मरीज का पुराना डेटा सुरक्षित रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।