पुराना कंगारू मदर केयर सेंटर दिव्यांग बोर्ड में शिफ्ट होगा

Jan 14, 2026 12:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

फ्ट करने तथा वहां दिव्यांगों के लिये पर्याप्त मात्रा में बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ

पुराना कंगारू मदर केयर सेंटर दिव्यांग बोर्ड में शिफ्ट होगा

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के पुराने प्रसव केंद्र के पास बने कंगारू मदर केयर में अब दिव्यांग कार्यालय का संचालन होगा। जिसे लेकर मंगलवार को सिविल सर्जन डा. राजू ने सदर अस्पताल पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।जायजा के दौरान सीएस डा. राजू ने पुराने कंगारू मदर केयर सेंटर में दिव्यांग बोर्ड को शिफ्ट करने तथा वहां दिव्यांगों के लिये पर्याप्त मात्रा में बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रईस तथा अस्पताल प्रबंधक मो तौसिफ हसनैन मौजूद थे। सिविल सर्जन ने बताया कि प्रत्येक गुरुवार को दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिये दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया जाता है, लेकिन सदर अस्पताल में दिव्यांग कार्यालय का संचालन जर्जर भवन में हो रहा था।

जहां आने वाले दिव्यांगों को बैठने की व्यवस्था नही थी। साथ ही किसी स्थानीय जगह पर दिव्यांग बोर्ड का संचालन प्रत्येक गुरुवार को नहीं हो पा रहा था। इससे दिव्यांगजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसे लेकर अस्पताल में सभी खाली भवनों को देखा गया। जिसमें पुराने प्रसव केंद्र के पास पूर्व में कंगारू मदर केयर का संचालन किया जा रहा था, इस भवन में पर्याप्त जगह है। जिसे लेकर इस भवन में दिव्यांग बोर्ड कार्यालय शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि यहां आने वाले दिव्यांगों के लिये भी पर्याप्त बैठने की जगह रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि दिव्यांग बोर्ड के दौरान दिव्यांगजनों को खड़ा न रहना पड़े।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।