Hindi NewsBihar NewsMunger NewsNew Badminton Center Inaugurated in Munger District to Boost Sports Talent
आरडी एंड डीजे कॉलेज में बैडमिंटन सेंटर का उद्घाटन

आरडी एंड डीजे कॉलेज में बैडमिंटन सेंटर का उद्घाटन

संक्षेप:

मुंगेर जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आरडी एंड डीजे कॉलेज परिसर में बैडमिंटन सेंटर का उद्घाटन किया गया। डीएम निखिल धनराज ने कहा कि यह सेंटर खिलाड़ियों को नए अवसर प्रदान करेगा। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चला रही है।

Jan 17, 2026 12:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और विभिन्न खेल विधाओं में यहां के खिलाड़ी जिले का नाम रोशन करते रहे हैं। अब जिले में बैडमिंटन को नई पहचान और मंच देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आरडी एंड डीजे कॉलेज परिसर में बैडमिंटन सेंटर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के अवसर पर डीएम निखिल धनराज ने कहा कि, यह सेंटर खिलाड़ियों को इस खेल विधा में नई ऊंचाई और नया आयाम प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि, मुंगेर जिला मुख्यालय में बैडमिंटन सेंटर की शुरुआत जिलेवासियों, विशेषकर खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब खिलाड़ियों को बैडमिंटन खेलने और प्रशिक्षण के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि, इस सेंटर से जुड़कर खिलाड़ी अपने कौशल को निखारेंगे और जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर मुंगेर का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि, राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री की मेडल लाओ, नौकरी पाओ जैसी पहल से खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से इन योजनाओं का लाभ उठाने और बैडमिंटन में दक्षता हासिल करने का आह्वान किया। इस मौके पर मुंगेर की मेयर कुमकुम देवी ने भी अपने विचार रखते हुए बैडमिंटन सेंटर को जिले के युवाओं के लिए उपयोगी बताया। बैडमिंटन सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में सेंटर के अधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।