ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेर तबीयत बिगड़ने से नेपाल के कावंरिये की मौत

तबीयत बिगड़ने से नेपाल के कावंरिये की मौत

रविवार की दोपहर दो बजे प्रखंड क्षेत्र के कच्चा कांवरिया पथ कुमरसार के सरकारी धर्मशाला में एक कांवरिये की मौत हो गयी। मृत शिवभक्त नेपाल के भंसा जिला कमलानगर पालिका गांव का 40 वर्षीय राजीव कुमार यादव...


तबीयत बिगड़ने से नेपाल के कावंरिये की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरMon, 05 Aug 2019 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

रविवार की दोपहर दो बजे प्रखंड क्षेत्र के कच्चा कांवरिया पथ कुमरसार के सरकारी धर्मशाला में एक कांवरिये की मौत हो गयी। मृत शिवभक्त नेपाल के भंसा जिला कमलानगर पालिका गांव का 40 वर्षीय राजीव कुमार यादव था। प्रत्यक्षदर्शी कांवरिया के मुताबिक अचानक चक्कर आने से उनकी मौत हो गयी।

कुमरसार स्थित पुलिस कैंप की मदद से कांवरिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संग्रामपुर लाया गया। यहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गौतम कुमार ने बताया कि कांवरिया की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। इसकी सूचना संग्रामपुर थाने को दे दी गयी। मृतक कांवरिया के साथ आये हुए उनके सहयोगी कारी ने बताया कि वे पांच की संख्या में शनिवार की सुबह सुल्तानगंज गंगा घाट से जल भरकर बाबाधाम के लिए चले थे। कुमरसार आने के बाद विश्राम के लिए रुके। यहां हमारे साथ आये राजीव यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जब उससे पूछा तो बताया कि उसके सिर में चक्कर आ रहा है।

चक्कर आने के पहले उसने बिस्कुट व नारियल खाया था। चाय भी पी थी। कुछ देर बाद उसे उल्टी हुई, और फिर वह स्थिर हो गया।

कुमरसार पुलिस की मदद से राजीव को अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संग्रामपुर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संग्रामपुर पहुंच कर शव को कब्जेे में ले लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें