ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरसवर्ण जातियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं : आशुतोष

सवर्ण जातियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं : आशुतोष

शुक्रवार को रतनपुर गांव में भूमिहार ब्रह्मण एकता मंच के बैनर तले स्वाभिमान सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि भूमिहार ब्राह्मण सहित सभी सवर्ण जातियों के...

सवर्ण जातियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं : आशुतोष
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSat, 22 Feb 2020 12:01 AM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को रतनपुर गांव में भूमिहार ब्रह्मण एकता मंच के बैनर तले स्वाभिमान सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि भूमिहार ब्राह्मण सहित सभी सवर्ण जातियों के विरुद्ध राजनीतिक कुचक्र चलाया जा रहा। इस समाज की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज के शैक्षणिक, आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक विकास अब हासिये पर चला गया है। सरकार इस समाज की उपेक्षा कर रही है। श्री कुमार ने कहा कि एनडीए तथा यूपीए दोनों सरकार सवर्ण समाज के लोगों की उपेक्षा कर रही है। वोट के लिए सवर्ण जाति का इस्तेमाल किया जाता है। सवर्ण जातियों के लोगों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के संघर्ष करना चाहिए। जब तक सवर्ण समाज के लोग एकजुट होकर आंदोलन नहीं करेंगे तब तक उनको उनका हक नहीं मिलेगा। इसलिए आपलोग एकजुट रहें। कार्यक़म में मुंगेर ज़िला के लिए 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। ज़िलाध्यक्ष मनीष कुमार, उपाध्यक्ष रंजन कुमार, गुलशन कुमार को संयोजक बनाया गया। मौके पर मार्शल कुमार, संजय राय, अभिषेक कुमार, सुनील राय, विमल कुमार मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें