ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेररेल कारखाना की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी

रेल कारखाना की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी

जमालपुर कारखाना को निर्माण कारखाना घोषित करने, इरमी को रेलवे विश्वविद्यालय बनाने, साफियाबाद हॉल्ट पुन: शुरू करने सहित अन्य मांगों को लेकर जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा ने आक्रोश मार्च...

रेल कारखाना की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरFri, 09 Feb 2018 12:06 AM
ऐप पर पढ़ें

जमालपुर कारखाना को निर्माण कारखाना घोषित करने, इरमी को रेलवे विश्वविद्यालय बनाने, साफियाबाद हॉल्ट पुन: शुरू करने सहित अन्य मांगों को लेकर जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा ने गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला।

मार्च धरहरा रोड स्थित शिव सांई धाम मंदिर से प्रारंभ होकर भारतमाता चौक, जनतामोड़, बराट मोड़, जुबलीवेल होते हुए कारखाना गंट नंबर 3 पहंचकर सभा में तब्दील हो गया।

मोर्चा के संयोजक सह सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि जमालपुर रेल कारखाना इस क्षेत्र की जीवन रेखा है। इसे साजिश के तहत दागदार किया जा रहा है। जिसे हमलोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। आगामी 14 फरवरी को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी का आगमन जमालपुर होने जा रहा है। हमलोग उनका भी घेराव करेंगे। सह संयोजक सह राजद के जिला महासचिव कन्हैया सिंह ने कहा कि जमालपुर रेल कारखाना का भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। रेलवे के अधिकारी यहां निरीक्षण के नाम पर आकर पिकनिक मनाकर चले जाते हैं। परंतु अब अधिकारियों की मनमानी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

सीपीआई के मुरारी प्रसाद व रालोसपा के रविकांत झा तथा लोजपा के कृष्णानंद राउत ने रेल से जुड़े सवालों पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी आरे हाथों लेते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के उदसीन रवैये के कारण ही आज यह कारखाना अपने बदहाली पर आंसू बहाने को विवश है। इस दौरान मोर्चा कार्यकर्ता हमारी मांगे पूरी करो, रेल प्रशासन हाय- हाय, जैसे नारे लगा रहे थे। मौके पर मनोज क्रांति, शैलेश प्रजापति, अमरशक्ति, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

प्रदर्शकारियों ने किया सड़क जाम: जमालपुर निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा की ओर से निकाले गये आक्रोश मार्च में जमालपुर, मुंगेर, धरहरा, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय की महिलाएं भी शामिल हुई। कारखाना गेट संख्या तीन पर जैसे ही प्रदर्शन समाप्त हुआ कि महिलाएं सड़क पर बैठ गयी और करीब दो घंटे तक कारखाना गेट संख्या एक और तीन की सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम रहने के कारण लोग परेशान रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें