मानव शृंखला को लेकर ईआरएमयू ओपन लाइन और वर्कशॉप के नेताओं की नुक्कड़ सभाएं
जमालपुर में ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन और ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन ने रेल बचाओ, देश बचाओ, कारखाना बचाओ अभियान के तहत मानव शृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यकर्ता रेलवे के अधिकारों और कारखाने की सुरक्षा के लिए एकजुट हुए। उन्होंने नई लेबर कोड समाप्त करने, महंगाई भत्ते के बकाए का भुगतान और रेलवे में निजीकरण को रोकने की मांग की।

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) और ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन (ईआरएमयू) के संयुक्त आह्वान पर शुक्रवार को रेल बचाओ-देश बचाओ-कारखाना बचाओ देशव्यापी अभियान के तहत मानव शृंखला कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे कारखाना गेट संख्या एक के समक्ष किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर गुरुवार को ईआरमएयू, ओपन लाइन जमालपुर और ईआरएमयू वर्कशॉप जमालपुर के द्वारा अलग अलग जगहों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गयी। ईआरएमयू, ओपन लाइन जमालपुर की ओर से स्थानीय कैरिज एंड वैगन जमालपुर के सिक लाइन और में नुक्कड़ सभा हुई। अध्यक्षता शाखाध्यक्ष बृज गोपाल ने की, तथा संचालन शाखा सचिव केडी यादव ने किया।
केडी यादव ने कहा की हमारी मांगों में नई लेबर कोड को जल्द से जल्द समाप्त करना, 18 महीने के महंगाई भत्ते के बकाए का भुगतान जल्द हो, 8वीं वेतन आयोग को जल्द लागू करें, रेलवे में निजीकरण को बंद किया जाए, सभी खाली पड़े पदों को यथाशीघ्र भरा जाय, नए कामों के लिए नए पदों का सृजन करें आदि है। मौके पर शिवदयाल मंडल, सुबोध कुमार रंजन, रंजन कुमार सिंह, राजेश कुमार, नीतू देवी, कुमकुम देवी, प्रमिला देवी, रवि शंकर यादव, सुमन, कन्हैयालाल गुप्ता, अजय ठाकुर, सुजीत कुमार, संजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे। इधर, ईआरएमयू, वर्कशॉप जमालपुर की ओर से कारखाना गेट संख्या एक के समक्ष संध्या में नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ। अध्यक्षता शाखाध्यक्ष कमोज कुमार ने की, तथा संचालन उपाध्यक्ष कामरेड अमित ने किया। मौके पर सचिव परामनंद कुमार ने कहा कि आज रेलवे और कारखानों के अस्तित्व पर गंभीर चुनौतियां खड़ी की जा रही है। ऐसे समय में एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मानव शृंखला के माध्यम से हम यह स्पष्ट संदेश देंगे कि रेलकर्मी अपने अधिकारों और कारखाने की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय पदाधिकारी अनिल प्रसाद यादव ने कहा कि स्थायी रोजगार, श्रम कानूनों की सुरक्षा और कारखाने की निरंतरता के लिए हमें संगठित संघर्ष करना होगा। उन्होंने सभी रेल कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि रेलकर्मी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी एकता का परिचय दें। शाखा सचिव परमानंद कुमार ने कहा कि रेलवे देश की जीवन रेखा है। इसे कमजोर करना राष्ट्रहित के खिलाफ है। यह अभियान केवल कर्मचारियों का आंदोलन नहीं, बल्कि देश की संपत्ति और भविष्य की रक्षा का संकल्प है। संयुक्त सचिव गोपाल ने कहा कि हम लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को बुलंद कर रहे हैं। मौके पर कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, सहायक सचिव संजीव कुमार, अभिषेक कुमार, शिव्रत गौतम, पंकज कुमार, सुमन कुमारी, मृत्युंजय कुमार, अमरेंद्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, नूतन कुमारी, संतोष, देव शंकर, संजय, साकेत, रवि शंकर, पवन सहित अन्य मौजूद थे। -------------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



