Mystery Surrounds Discovery of Unidentified Body in Munger District बरघट पहाड़ से एक अज्ञात युवक का शव मिला, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMystery Surrounds Discovery of Unidentified Body in Munger District

बरघट पहाड़ से एक अज्ञात युवक का शव मिला

मुंगेर में नयारामनगर थाना पुलिस ने कन्हैयाचक पाटम के पास बरघट पहाड़ से एक युवक का शव बरामद किया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस को संदेह है कि युवक की हत्या कहीं और की गई थी। शव को पोस्टमार्टम...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSun, 29 Dec 2024 11:59 PM
share Share
Follow Us on
बरघट पहाड़ से एक अज्ञात युवक का शव मिला

मुंगेर, एक संवाददाता। नयारामनगर थाना पुलिस ने रविवार को कन्हैयाचक पाटम से तीन किलोमीटर दूर बरघट पहाड़ से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया। जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि नयारामनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कन्हैयाचक पाटम से लगभग तीन किलोमीटर दूर बरघट पहाड़ पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर नयारामनगर थाना पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और शव को बरामद किया। शव को देखने से प्रतीत होता है उसकी उम्र 25-26 साल होगी,जो शर्ट, जींस पहने हुए है। खुले में कई दिनों से पड़े रहने के कारण शव में ऐठन आ गयी थी और शव काफी फूल गया था। बदबू भी उठने लगी थी, मृतक का चेहरा काला पड़ गया था। आशंका जतायी जा रही है कि उसकी कहीं और हत्या कर शव को छिपाने की नीयत से यहां फेंक दिया गया। नयारामनगर थाना पुलिस ने आस-पास के गांवों में शव के बारे में पता किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पायी।

कहते हैं थानाध्यक्ष

शव को देखने से प्रतीत होता है कि उसकी कहीं और हत्या की गयी थी। जिसके बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि शव के शिनाख्त को लेकर प्रयास किया जा रहा है।

बिनोद कुमार झा, थानाध्यक्ष, नया रामनगर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।