Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMuzaffarpur Municipal Corporation Meeting Water Issues and Waste Management Addressed
नगर निगम बोर्ड की बैठक में छाया रहा जनसरोकार के मुद्दे

नगर निगम बोर्ड की बैठक में छाया रहा जनसरोकार के मुद्दे

संक्षेप:

समस्याओं के सामाधान को ले बोर्ड सदस्यों ने लगाई गुहार सदस्यों ने कहा, वार्ड नंबर 24 में नहीं मिल रहा एक बूंद पानी जमालपुर नगर परिषद् ने मुंगेर नगर निग

Feb 04, 2026 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को नगर निगम मुंगेर बोर्ड की बैठक मेयर कुमकुम देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व के लिये गए योजनाओं जिसमें सड़क, नाला , पेयजल, पुल पुलिया सहित अन्य आवश्यक योजनाओं को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं की बौछार लगा दी। सदस्यों ने कहा कि समस्याओं का निदान सही समय पर नहीं हो पाता है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सदस्यों ने कहा कि जहां समस्या है, वहां उसके त्वरित निदान की व्यवस्था होनी चाहिये। ------ सदस्यों ने कहा कि वार्ड नंबर 24 में नहीं मिल रहा एक बूंद पानी: वार्ड नंबर 24 के वार्ड पार्षद अमोद कुमार ने कहा कि वार्ड नंबर 24 में एक बूंद पानी नहीं मिल रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पानी के नाम पर 266 करोड़ रुपया की लूट हुई है। इसकी जांच होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि पाईप लाईन में पानी ही नहीं है तो उसका सर्वे क्या होगा। वहीं मेयर कुमकुम देवी ने कहा कि कार्यों की सूची संवेदकों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जहां पानी बर्वाद होता है, वहां का सड़क जल्दी बर्वाद हो जाता है। -------- जमालपुर नगर परिषद् ने मुंगेर नगर निगम में कचरा निस्तारण के लिये दिया आवेदन: बैठक में मौजूद नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा कि जमालपुर नगर परिषद ने पत्र लिख कर कचरा प्रबंधन निगम में ही कराने का अनुरोध किया है। जमालपुर नगर परिषद से प्रति दिन 25 टन कचरा का उठाव होता है, इससे नगर निगम को भी मुनाफा होगा। उन्होंने सदन को यह भी जानकारी देते हुए कहा कि गौशाला का नवीकरण एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके तहत गाय के लिये पानी पीने की व्यवस्था के साथ ही जीविका, गौशाला तथा निगम के बीच समझौता किया जाएगा। यह निगम के लिये प्रतिष्ठा की बात होगी। बिहार के किसी भी जिले में इस तरह का प्रोजेक्ट नहीं लिया गया है। ----- वार्ड पार्षदों ने की निगम से लेपटॉप की मांग: बोर्ड की बैठक में सदस्यों की ओर से लेपटॉप दिये जाने की मांग की। इस मामले में नगर आयुक्त ने कहा कि निगम में आंतरिक संसाधन की कमी है, फिर भी लेपटॉप के मामले में हम देखेंगे। बैठक में कुल मिलाकर जनसरोकार के मामले छाए रहे, जिसमें नाला-नाली के साथ ही पेयजल की समस्याओं को उठाते हुए उसके निदान की मांग की है। वहीं वार्ड पार्षद सुजीत पोद्दार ने बेकापुर में फॉलो का कालीकरण कराए जाने की मांग की। जिसपर मेयर ने कहा कि जल्द ही कालीकरण कर दिया जाएगा। इस अवसर पर निगम के विभिन्न अधिकारियों सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे।