पैसे को लेकर विवाद में बड़ी बहु और पोता ने सास को पीट पीटकर मार डाला

Apr 07, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

रविवार रात लोहची गांव में पैसे के विवाद को लेकर बड़ी बहु लाली देवी ने 70 वर्षीय सास उर्मिला देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना में पोता अमरेश भी शामिल था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा है और ग्रामीण दुखी हैं।

पैसे को लेकर विवाद में बड़ी बहु और पोता ने सास को पीट पीटकर मार डाला

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार की देर रात शामपुर थाना क्षेत्र के लोहची गांव में पैसे को लेकर घरेलू विवाद में बड़ी बहु ने पीट पीटकर अपनी 70 वर्षीय वृद्ध सास की हत्या कर दी। वृद्धा की पिटाई में पोता भी शामिल था। इस घटना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले में दो व्यक्ति को अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें बड़ी पुतोहु लाली देवी और पोता अमरेश कुमार को नामजद किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाली देवी और अमरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार लोहची निवासी स्व. बासो यादव की वृद्ध पत्नी उर्मिला देवी जिसे दो पुत्र राजीव कुमार उर्फ घोटन यादव और रंजीत यादव था।

दोनों पुत्र दिल्ली में रहकर काम करता है। वृद्धा के पति के निधन के बाद वृद्धा उर्मिला देवी अपने छोटे पुत्र रंजीत यादव के गांव स्थित में घर में रहती थी। वहीं बड़ा पुत्र राजीव कुमार उर्फ घोटन यादव और उसकी पत्नी लाली देवी अक्सर रुपए पैसे को लेकर विवाद करती थी और मानसिक शारीरिक रूप से वृद्धा को प्रताड़ित करती थी। रविवार को दिन में बड़ी बहु लाली देवी से सास उर्मिला देवी का खूब विवाद हुआ था। विवाद के बाद वृद्धा ने इसकी शिकायत शामपुर थाना में भी किया थी। जिसमें उसने अपनी जान को खतरा बताया था।थाना द्वारा उसे अपना मोबाइल नंबर देकर वापस भेज दिया गया। थाना से घर पहुंचने पर बड़ी बहु लाली देवी और पोता अमरेश ने छोटे बेटे के घर रह रही वृद्धा की थाना शिकायत किए जाने पर नाराजगी जताते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। बड़ी बहु और पोता ने मिलकर वृद्धा को पीट पीटकर बेरहमी से मार डाला। इधर वृद्धा को बचाने उसकी छोटी बहु आई तो उसे भी धमकी देकर भगा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद शामपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।शामपुर पुलिस ने वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी बहु लाली देवी और पोता अमरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। इधर घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण इस घटना से काफी दुखी हैं लेकिन कुछ भी बोलने से साफ तौर पर इंकार कर रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि वृद्धा उर्मिला देवी को उसकी बड़ी पुतोहु लाली देवी काफी प्रताड़ित करती थी। रविवार को भी खूब विवाद किया, जिसके बाद वृद्धा ने शामपुर थाना में शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस से शिकायत की बात पर वृद्धा को पीट पीटकर मार डाला।पैसे को लेकर बड़ी पुतोहु से होता था अक्सर विवाद-मृतक वृद्धा उर्मिला देवी के दो पुत्र राजीव यादव और रंजीत यादव है। बड़ी बहु से विवाद के कारण वह अपने छोटे पुत्र रंजीत यादव के साथ लोहची में रहती थी। रंजीत यादव दिल्ली में रहकर काम करता था। जबकि उसकी पत्नी गांव में ही रहती थी जो वृद्धा की देखभाल करती थी। वृद्धा दोनों पुत्र को एक समान देखती थी। तबियत खराब होने या जरूरत पड़ने पर वह बड़े पुत्र को पैसा भी भेजती थी। पुत्र जब उर्मिला देवी को पैसा भेजता था तो बड़ी बहु लाली देवी को यह बात नागवार लगता था। इसी को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। वहीं ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि मृतक वृद्धा सूद ब्याज पर पैसा देती थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।