ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरपत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या

पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या

प्रखंड के महरना घोसी बगीचा इलाके में रविवार को पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर पति की गला दबाकर हत्या कर दी...

पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरTue, 16 Apr 2019 12:48 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के महरना घोसी बगीचा इलाके में रविवार को पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर पति की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। मृतक भदय चौधरी का पुत्र शशित कुमार चौधरी था। शव घर से दो किलोमीटर दूर खेत से बरामद किया गया। प्राथमिकी के अनुसार परिजनों ने बहू पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि बहू के अवैध संबंध का विरोध शशित करता था। पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा देवी के साथ ही लखीसराय जिले के प्रेमडीहा हलसी थाना क्षेत्र से ससुर द्वारिका प्रसाद व साला श्रवण कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता ने धरहरा थाना में तीनों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। शशित कुमार रविवार की शाम बाजार जाने के लिए घर से निकाला लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। मृतक की मां उषा देवी ने बताया कि उनके पुत्र की हत्या के पीछे उसकी पत्नी का हाथ है। उसका अवैध संबंध था। विरोध करने पर वह शशित कुमार को जान से मारने की धमकी दे रही थी। सोमवार की सुबह घर से दो सौ मीटर की दूरी पर बासकी यादव के खेत से शव बरामद किया गया। मृतक के गले पर काला निशान था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। इधर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक शशित कुमार चौधरी को पहली पत्नी ने छोड़ दी थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी की थी। उसे दो पुत्र है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें