Municipal Corporation Sanitation Workers Receive New Dress Code अब ब्लू ड्रेस कोड में नजर आएंगे एनजीओ सफाई कर्मी, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMunicipal Corporation Sanitation Workers Receive New Dress Code

अब ब्लू ड्रेस कोड में नजर आएंगे एनजीओ सफाई कर्मी

मुंगेर नगर निगम के सफाई कर्मियों को अब नया ड्रेस कोड मिलेगा। महापौर कुमकुम देवी और नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने 421 सफाई कर्मियों को नीले रंग का ड्रेस प्रदान किया। महिला कर्मियों को सलवार शूट और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 24 July 2025 03:24 AM
share Share
Follow Us on
अब ब्लू ड्रेस कोड में नजर आएंगे एनजीओ सफाई कर्मी

मुंगेर, निज संवाददाता । नगर निगम में एनजीओ के अधीन कार्यरत सफाई कर्मी अब ड्रेस कोड में नजर आएंगे। बुधवार को महापौर कुमकुम देवी व नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने टाउन हॉल में 421 महिला और पुरूष एनजीओ सफाई कर्मियों को ब्लू रंग का ड्रेस वितरित किया। महिला सफाई कर्मियों को ब्लू रंग का दुपट्टा के साथ सलवार शूट तथा पुरूष सफाई कर्मियों को ब्लू रंग का ट्रॉजर व शर्ट का वितरण किया गया। मौके पर नगर आयुक्त व महापौर ने सभी सफाई कर्मियों से ड्रेस पहन कर सफाई का कार्य करने का निर्देश दिया। सफाई एजेंसी शाइन एंड स्टैण्डर्ड की ओर से सफाई कर्मियों के लिए ड्रेस का प्रबंध किए जाने के बाद बुधवार को ड्रेस का वितरण किया गया।

मौके पर वार्ड पार्षद रवि कुमार, लोक स्वच्छता पदाधिकारी गुलाम रब्बानी, पिन्टू कुमार, लेखापाल संजय कुमार सिन्हा, सफाई प्रभारी राहुल कुमार, सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री ब्रहमदेव महतो सहित काफी संख्या में महिला पुरूष सफाई कर्मी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।