बिना नक्शा पास के भवन निर्माण कराने वाले 52 लोगों को नोटिस
मुंगेर नगर निगम प्रशासन ने बिना नक्शा पास कराए 10 भवन मालिकों को नोटिस जारी किया है। अब तक 52 मालिकों को ऐसे नोटिस दिए गए हैं। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए 700 से अधिक दुकानों को भी नोटिस थमाया है। अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

मुंगेर , निज प्रतिनिधि। नगर निगम प्रशासन से बिना नक्शा पास कराए ही शहर में धड़ल्ले से मकान बनाया जा रहा है। इसको लेकर नगर निगम के अधिकारियों ने गुरुवार को ऐसे 10 भवन मालिकों को नोटिस जारी किया है। सिटी मैनेजर मनोज भारती ने बताया कि अबतक 52 ऐसे भवन मालिक को नोटिस नगर निगम प्रशासन की ओर से जारी किया गया है। सभी को भवन से जुड़े कागज कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि नगर निगम प्रशासन इसके पहले बाजार में अतिक्रमण किए हुए 700 से अधिक दुकानों व प्रतिष्ठानों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस थमाया है।
सिटी मैनेजर ने बताया कि समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण पाए जाने पर 5,000 रुपए का जुर्माना वसूला किया जाना है। वहीं स्थायी अतिक्रमण यानी पक्का निर्माण या पक्का ढांचा खड़ा करने वालों को 15 दिन की मोहलत दी गई है। इसके बाद भी नहीं हटाने पर 20,000 का जुर्माना और अतिक्रमण हटाने में आने वाला पूरा खर्च संबंधित व्यक्ति से वसूल किया जाना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


