नगर आयुक्त ने लिया गंगा घाटों का जायजा, आज से दुरुस्त होंगे छठ घाट

नगर आयुक्त ने लिया गंगा घाटों का जायजा, आज से दुरुस्त होंगे छठ घाट

संक्षेप:

नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने छठ महापर्व की तैयारी में शहर के सभी 12 घाटों का जायजा लिया। घाटों की साफ-सफाई, सीढ़ीनुमा मिट्टी घाटों का निर्माण, तथा पेयजल और प्रकाश के समुचित प्रबंध का निर्देश दिया।...

Oct 14, 2025 05:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

नगर आयुक्त ने लिया गंगा घाटों का जायजा, आज से दुरुस्त होंगे छठ घाट मुंगेर, निज संवाददाता । छठ महापर्व की तैयारी में नगर निगम जुट गया है। नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने सोमवार को लोक स्वच्छता पदाधिकारी व सिटी मैनेजर के साथ शहर के सभी 12 छठ घाटों का जायजा लिया। इस दौरान नगर आयुक्त ने सभी घाट की साफ-सफाई तथा घाट किनारे मिट्टी की कटाई कर सीढ़ीनुमा मिट्टी घाट तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही काली प्रतिमा विसर्जन को लेकर सोझी घाट की बेरिंकेडिंग कराने की बात कही। नगर आयुक्त ने बताया कि मंगलवार से शहर के सभी छठ घाटों को दुरूस्त करने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके लिए उपनगर आयुक्त, सिटी मैनेजर व लोक स्वच्छता पदाधिकारी को जिम्मेवारी दी गई है। सभी छठ घाटों पर मिट्टी की कटाई कर सीढ़ी नुमा मिट्टी घाट का निर्माण करने के साथ प्रकाश का समुचित प्रबंध करने और पेयजल का समुचित प्रबंध करने का निर्देश नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिया। साथ ही सभी घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने का निर्देश दिया। अधिक भीड़ वाले कष्टहरणी, जेल घाट, बबुआ घाट, सोझी घाट पर वाच टावर लगाने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने बताया कि गंगा के घटते जलस्तर को देखते हुए गंगा में पानी के अंदर बांस की बैरिकेडिंग अर्घ्य के दो दिन पूर्व कराई जाएगी। बता दें कि छठ महापर्व पर अर्घ्य के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाटों पर जुटती है। गंगा घाटों पर अर्घ्य के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसको लेकर नगर निगम प्रशासन अभी से ही तैयारी में जुट गया है।