लापरवाही: दिखावा साबित हो रहे वाटर कूलर; जनता बूंद-बूंद को तरसी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

चौक-चौराहों पर आम जनता को राहत देने के लिए लाखों रुपये की लागत से लगाए गए वाटर कूलर आज सफेद हाथी हो रहे साबित शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक प्रम

लापरवाही: दिखावा साबित हो रहे वाटर कूलर; जनता बूंद-बूंद को तरसी

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और तपती धूप में मुंगेर नगर निगम की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर आम जनता को राहत देने के लिए लाखों रुपये की लागत से लगाए गए वाटर कूलर आज सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। अधिकांश जगहों पर ये वाटर कूलर लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने में पूरी तरह नाकाम हैं, जिससे राहगीर और स्थानीय लोग बूंद-बूंद शीतल जल के लिए तरस रहे हैं। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक प्रमुख तिनवटिया स्टेशन चौक पर लगा वाटर कूलर पिछले डेढ़ वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। स्टेशन आने-जाने वाले यात्री इस भीषण गर्मी में गर्म पानी पीने को मजबूर हैं या फिर उन्हें महंगे दामों पर बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। यही हाल ऐतिहासिक किला परिसर स्थित अंबेडकर चौक का है, जहां नगर निगम की ओर से लगाया गया वाटर कूलर शोपीस बना हुआ है और इससे ठंडा पानी नहीं निकल रहा है। शहर के मुख्य व्यवसायिक केंद्र भगत सिंह चौक के पास लगे वाटर कूलर की स्थिति भी बदतर है, यहां से भी शीतल जल गायब है। पूरे शहर में सिर्फ जुबली वेल चौराहा ही एकमात्र ऐसा स्थान है, जहां का वाटर कूलर शीतल जल दे रहा है। शेष सभी जगहों पर लोग नगर निगम की इस व्यवस्था को कोस रहे हैं।

आम जनता और राहगीरों की जुबानी, अव्यवस्था की कहानी:

डेढ़ साल से यह वाटर कूलर बंद पड़ा है। अधिकारी आते हैं, देख कर चले जाते हैं। इस चिलचिलाती धूप में यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ता है।

राजेश कुमार (स्थानीय निवासी, तिनवटिया स्टेशन)

किला परिसर की स्थिति:

किला परिसर में रोज सैकड़ों लोग आते हैं। यहां का वाटर कूलर बस नाम का है, पानी बिल्कुल सामान्य या गर्म रहता है। निगम को जनता की कोई परवाह नहीं है।

अमित कुमार (राहगीर, अंबेडकर चौक)

भगत सिंह चौक पर समस्या:

न भर ऑटो चलाने के बाद जब प्यास लगती है, तो यहां गर्म पानी मिलता है। मजबूरन जेब से पैसे खर्च कर ठंडी बोतल खरीदनी पड़ती है।

सुनील सिंह (ऑटो चालक, भगत सिंह चौक)

स्थानीय लोगों की मांग:

सिर्फ जुबली वेल का वाटर कूलर चलने से क्या होगा? पूरे शहर के लोग पानी के लिए कहां जाएंगे? निगम को तुरंत इन सभी खराब पड़े कूलरों को ठीक करवाना चाहिए।

मीना देवी (गृहिणी व राहगीर)

नगर निगम की प्रतिक्रिया:

स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त और मेयर से मांग की है कि जनमानस की इस गंभीर समस्या को देखते हुए सभी बंद पड़े वाटर कूलरों को अविलंब दुरुस्त कराया जाए, ताकि इस जानलेवा गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

---------

"शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगाए गए वाटर कूलरों के खराब होने की शिकायत संज्ञान में आयाहै। भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल की सुचारू व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित तकनीकी टीम और नगर प्रबंधक को निर्देशित किया जा चुका है। तिनवटिया स्टेशन, अंबेडकर चौक और भगत सिंह चौक सहित जहां भी वाटर कूलर तकनीकी खराबी या मेंटेनेंस के अभाव में बंद पड़े हैं, उन्हें

अविलंब ठीक कराया जाएगा।

कुमकुम देवी, मेंयर नगर निगम मुंगेर।

सामान्य प्रश्न

मुंगेर में वाटर कूलर खराब क्यों हैं?
मुंगेर में वाटर कूलर गर्मी में ठंडा पानी उपलब्ध कराने में नाकाम हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।