
घर के समीप खेत से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
के निशान नहीं, मृतक का जीभ कटा देख हत्या की आशंका मुंगेर, निज संवाददाता । कासिम बाजार थानान्तर्गत हजरतगंज गली नंबर 10 निवासी फेरी कर सब्जी बेचने वाले
मुंगेर, निज संवाददाता । कासिम बाजार थानान्तर्गत हजरतगंज गली नंबर 10 निवासी फेरी कर सब्जी बेचने वाले 40 वर्षीय मो. शहजाद उर्फ पिजी का शव रविवार की सुबह करीब 7.30 बजे घर से 500 मीटर दूर चंदन बाग अखाड़ा गली स्थित गोभी के खेत में मिला। सूचना पर कासिम बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से परिजन व आक्रोशित मुहल्लेवासी बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर वापस हजरतगंज आ गए और शव को सड़क पर रख कर लखीसराय-मुंगेर पथ को चूआबाग के समीप दोपहर 12 बजे जाम कर दिया। मृतक का जीभ कटा देख परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका: सड़क जाम कर रहे परिजन व आक्रोशित लोग मृतक का जीभ कटा देख हत्या की आशंका जताते हुए हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
परिजनों का कहना था कि किसी ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को खेत में फेंक दिया है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तार करे। आक्रोशित लोग चूआबाग तिनबटिया पर टायर जलाकर प्रदर्शन करते हुए हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सड़क जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप, सदर डीएसपी अभिषेक आनंद पुलिस बल के साथ पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझा बुझा कर सड़क जाम समाप्त कराने का किए। लेकिन शाम 4 बजे तक परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी होने तक जाम जारी रहने की बात पर अड़े रहे। दूसरी तरफ मृतक की पत्नी के भागलपुर से लौटने के बाद ही एफआईआर दर्ज कराने की बात मृतक के परिजन कह रहे थे। ----- हजरतगंज निवासी मृतक सब्जी बिक्रेता मो. शहजाद अत्यधिक शराब का सेवन करता था। परिजनों के अनुसार मृतक को शनिवार की रात 2 बजे मो. शहजाद को कोई घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। सुबह तक शहजाद के घर नहीं लौटने पर पत्नी चंदा खातुन उसकी खोज में रविवार की सुबह भागलपुर पंखाटोली अपने मायका चली गई। जहां दोपहर उसे सूचना मिली कि पति का लाश मिला है। परिजन के अनुसार पत्नी ही यह जानती है कि रात में कौन उसे बुला कर ले गया था और किसके साथ शहजाद का उठना-बैठना होता था। परिजन ने बताया कि सूचना मिलने पर पत्नी चंदा खातून भागलपुर से मुंगेर के लिए निकल चुकी है। हालांकि रविवार शाम 4 बजे तक चंदा खातुन मुंगेर नहीं पहुंची थी। जिस कारण एफआईआर भी दर्ज नहीं हो पाया था। ----- दो पत्नी, पांच पुत्र व तीन पुत्री मृतक ने दो शादी की है। पहली पत्नी कई वर्ष पहले से अलग रहती है। जबकि दोनों पत्नी से आठ बच्चे जिसमें 5 पुत्र व 3 पुत्री है। दूसरी पत्नी व सभी बच्चे एक साथ शहजाद के साथ ही रहते थे। पुत्र आफताब, महताब, दाउद, शहजादा और सिकंदर के अलावा तीनों पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। ----- बोली थानाध्यक्ष हजरतगंज गली नंबर 10 निवासी मो.शहजाद का शव घर से थोड़ी दूर कोबी के खेत में मिला है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि इस संबंध में कोई परिजन स्पष्ट जानकारी दे रहे हैं। सड़क जाम कर रहे परिजन मृतक की पत्नी के आने पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कहे हैं। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है। -रूबीकांत कच्छप, थानाध्यक्ष, कासिम बाजार थाना, मुंगेर।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




