दीक्षांत समारोह को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक, पुराने कमेटी को फिर मिली जिम्मेदारी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गयी हैं। 3 जुलाई को होने वाले समारोह के लिए बैठक में चर्चा की गई। इस बार आयोजन की जिम्मेदारी उसी समिति को दी जाएगी, जिसने पहले समारोह का आयोजन किया था। कुलपति ने आवेदन प्रक्रिया जल्द आरंभ करने का निर्देश दिया।

दीक्षांत समारोह को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक, पुराने कमेटी को फिर मिली जिम्मेदारी

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता।मुंगेर विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गयी हैं। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में कुलपति प्रो संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 3 जुलाई को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी।

समिति की जिम्मेदारी

बैठक में निर्णय लिया गया कि दूसरे दीक्षांत समारोह के दौरान गठित कमेटी को ही इस बार भी आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हालांकि आयोजन को और प्रभावी बनाने के लिये कुछ नये सदस्यों को भी कमेटी में शामिल करने पर सहमति बनी। इस दौरान दीक्षांत समारोह के आयोजन स्थल के चयन को लेकर भी मंथन किया गया।

आवेदन प्रक्रिया

कुलपति प्रो संजय कुमार ने बैठक में दीक्षांत समारोह के लिये आवेदन प्रक्रिया जल्द आरंभ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आवेदन की तिथि निर्धारित कर विद्यार्थियों को समय पर सूचित किया जाये, ताकि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं सुचारु रूप से पूरी की जा सकें।

अनावश्यक खर्च से बचने के निर्देश

बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि राजभवन द्वारा इस बार दीक्षांत समारोह में अनावश्यक खर्च से बचने और सीमित व्यय में आयोजन संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए आयोजन की रूपरेखा तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कुलसचिव डॉ घनश्याम राय, डीएसडब्ल्यू प्रो महेश्वर मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक प्रो दशरथ प्रजापति, प्रो भवेशचंद्र पांडेय, प्रो जीसी पांडेय, प्रो हरिश्चंद्र शाही, प्रो विद्या चौधरी, डॉ प्रियरंजन तिवारी, डॉ अंशु राय सहित कई अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

दीक्षांत समारोह कब आयोजित किया जाएगा?
दीक्षांत समारोह 3 जुलाई को प्रस्तावित किया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।