मुंविवि में शोध कार्यों की होगी कड़ी समीक्षा

Apr 09, 2026 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

25 शोधार्थी अपने शोध कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। सुपरवाइजरों की रहेगी मौजूदगी: इस अवसर पर सभी संबंधित सुपरवाइजर अ

मुंविवि में शोध कार्यों की होगी कड़ी समीक्षा

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल (आरडीसी) द्वारा गुरुवार को विज्ञान संकाय के शोधार्थियों के लिए पीपीटी प्रेजेंटेशन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शोधार्थियों के चल रहे शोध कार्यों की प्रगति का विस्तृत अवलोकन एवं समीक्षा की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों के तहत प्रत्येक 6 माह में शोध कार्यों की प्रगति की समीक्षा अनिवार्य है। इसी क्रम में यह प्रस्तुति आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में शुरू होगा, जिसमें विज्ञान संकाय के कुल 25 शोधार्थी अपने शोध कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।सुपरवाइजरों

की रहेगी मौजूदगी:इस अवसर पर सभी संबंधित सुपरवाइजर अपने-अपने शोधार्थियों के साथ उपस्थित रहेंगे, ताकि प्रस्तुति के दौरान मार्गदर्शन और मूल्यांकन सुचारू रूप से हो सके। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि विज्ञान संकाय के बाद अन्य संकायों के शोधार्थियों के प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा भी आरडीसी द्वारा की जाएगी, जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों की भागीदारी प्रस्तुति के दौरान कुलपति, आरडीसी प्रमुख तथा संबंधित विभागों के सुपरवाइजर भी मौजूद रहेंगे, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी बन सके। शोध कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और शोधार्थियों को बेहतर दिशा देने के उद्देश्य से यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।