Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMunger University NSS Volunteers Selected for National Adventure Camp
राष्ट्रीय एडवेंचर कैंप के लिए मुंविवि के चार स्वयंसेवकों का चयन

राष्ट्रीय एडवेंचर कैंप के लिए मुंविवि के चार स्वयंसेवकों का चयन

संक्षेप: मुंगेर विश्वविद्यालय के चार एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन राष्ट्रीय एडवेंचर कैंप के लिए किया गया है। यह शिविर 9 से 19 दिसंबर 2025 तक हिमाचल प्रदेश में आयोजित होगा। कुलपति प्रो. संजय कुमार ने कहा कि यह चयन...

Tue, 21 Oct 2025 11:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के चार एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन राष्ट्रीय एडवेंचर कैंप के लिए चयन किया गया है। साथ ही विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मुनीन्द्र कुमार सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता मूल्यांकन समिति में नामित किया गया है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) तथा क्षेत्रीय निदेशालय, पटना के निर्देशानुसार यह साहसिक शिविर ( एडवेंचर कैम्प ) 9 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टिट्यूट ऑफ माउन्टेनीयरिंग एंड रिवर राफ्टिंग सेंटर, पिरडी (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित होगा। बिहार के तीन विश्वविद्यालयों से चयन: बिहार के तीन विश्वविद्यालयों क्रमशः टीएमबीयू भागलपुर, मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर और बीएनएमयू मधेपुरा से कुल 10 एनएसएस स्वयंसेवक एवं एक कार्यक्रम अधिकारी का चयन किया गया है।

मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। एनएसएस की सक्रियता और समर्पण का ही परिणाम है कि हमारे स्वयंसेवक लगातार राष्ट्रीय शिविरों में चयनित हो रहे हैं। वहीं कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने कहा कि यह केवल चयन नहीं, बल्कि प्रतिभा का सम्मान है। कार्यक्रम समन्वयक की मेहनत और नेतृत्व क्षमता ने विश्वविद्यालय को नई पहचान दिलाई है। मुंगेर विश्वविद्यालय से चयनित स्वयंसेवक: मुंगेर विश्वविद्यालय ये चार स्वयंसेवकों का चयन किया गया है। इनमें श्रीति कुमारी, बीआरएम कॉलेज मुंगेर, विक्की कुमार, आरडी कॉलेज, शेखपुरा, राजीव कुमार, डीएसएम कॉलेज झाझा एवं वैष्णवी कुमारी जेआरएस कॉलेज, जमालपुर हैं। राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में मुंविवि का योगदान: वहीं दूसरी ओर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (केंग) के कार्यालय द्वारा माई भारत पोर्टल पर आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता 2025 के मूल्यांकन के लिए देशभर से 30 कार्यक्रम समन्वयक नामित किए गए हैं। बिहार से दो समन्वयकों को यह जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें से एक मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मुनीन्द्र कुमार सिंह हैं। यह कार्यक्रम 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।