
राज्य स्तरीय सेमिनार के लिए मुंविवि के 10 स्वयंसेवकों का चयन
मुंगेर विश्वविद्यालय ने नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। राज्यपाल सचिवालय के निर्देश पर, 10 स्वयंसेवकों का चयन किया गया है। निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय सेमिनार में भाग लेंगे और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। नशे के विरुद्ध समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल सचिवालय के निर्देश पर बिहार लोक भवन, पटना में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सेमिनार रेसटोरिंग चाइल्डहूड प्रीवेंटिंग ड्रग एब्यूज एंड रेंटिग्रेशन ऑफ चिल्ड्रेन इन नीड ऑफ केयर एंड प्रोटेक्शन के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 10 स्वयंसेवकों का चयन किया गया है। चयन को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को सिंडिकेट हॉल में किया गया। कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि, प्रतियोगिता 20 अंकों की थी, जिसमें 500 शब्दों की सीमा निर्धारित की गई थी।
प्रतिभागियों को हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में निबंध लिखने का अवसर दिया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. कृपाशंकर पांडे, डॉ. अवनीश चंद्र पांडे एवं डॉ. प्रियंरंजन तिवारी शामिल थे। निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिन 10 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया, वे राज्य स्तरीय सेमिनार में भाग लेंगे। इन छात्र-छात्राओं चयन: चयनित प्रतिभागियों में प्रीतम (आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर), हिमांशु पांडे (केकेएम कॉलेज, जमुई), अभिषेक आलोक (एसकेआर कॉलेज, बरबीघा), अंशु कुमार कश्यप (कोशी कॉलेज, खगड़िया), सौरभ कुमार गौरव (केकेएम कॉलेज, जमुई), शिल्पी (कोशी कॉलेज, खगड़िया), आस्था (जेआरएस कॉलेज, जमालपुर), निशा कुमारी एवं प्रीति कुमारी (आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर) तथा तकरीम खुर्शीद (बीआरएम कॉलेज, मुंगेर) शामिल हैं। पुरस्कार वितरण समारोह में कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने कहा कि निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित ये छात्र-छात्राएं नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाएंगे और मुंगेर विश्वविद्यालय के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करेंगे। वहीं, डीएसडब्ल्यू प्रो. डॉ. महेश्वर मिश्रा ने कहा कि एनएसएस निरंतर ऐसी गतिविधियों का आयोजन कर स्वयंसेवकों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास की दिशा में कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. डॉ. संजय कुमार ने नशे को समाज की एक गंभीर और ज्वलंत समस्या बताया। उन्होंने नशा मुक्ति के लिए पारिवारिक जागरूकता, माता-पिता का बच्चों के प्रति मार्गदर्शन, स्वजागरूकता, भारतीय ज्ञान परंपरा को अपनाने, मोबाइल की लत से मुक्ति और युवाओं द्वारा कम्युनिटी मोबिलाइजेशन जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार, स्वयंसेवक मो. रेहान, ओम सिंह, सुजल, मिथुन आदि मौजूद थे। ----------------------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




