इंटर्नशिप संबंधी निरीक्षण समिति ने एचएस कॉलेज में की जांच
शुक्रवार को मुंगेर विश्वविद्यालय ने हरि सिंह महाविद्यालय में इंटर्नशिप सुविधा की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। समिति ने स्नातक सेमेस्टर-5 के छात्रों के लिए इंटर्नशिप संस्थानों के दस्तावेजों की जांच की और महाविद्यालय प्रशासन से जानकारी ली। प्राचार्य और अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में यह निरीक्षण किया गया।

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को नगर के हरि सिंह महाविद्यालय में इंटर्नशिप सुविधा प्रदान करने वाले संस्थान के दस्तावेजों एवं प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों की निगरानी के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच समिति पहुंची। समिति ने स्नातक सेमेस्टर-5 के छात्रों को इंटर्नशिप सुविधा प्रदान करने वाले संस्थान के दस्तावेजों की गहन जांच की और महाविद्यालय प्रशासन से भी संबंधित जानकारी ली। जांच समिति में सिंडिकेट सदस्य भरत सिंह जोशी, पूनम देवी एवं विक्की आनंद शामिल थे। निरीक्षण के दौरान समिति ने महाविद्यालय के द्वारा इंटर्नशिप के लिए बनाए गए मानको एवं संस्थान की जांच राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के परिप्रेक्ष्य में की।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र प्रसाद राम, प्राध्यापक डॉ. राहुल देव, इंटर्नशिप संस्थान के निदेशक आर्यन राज, एबीवीपी के प्रतिनिधि सत्यम निराला, अंकित जायसवाल, शुभम केसरी, नितेश मिश्रा, आर्यन केसरी, अर्पण कुमारी, पिंकेश कुमार, श्रेयांश कुमार आदि समेत महाविद्यालय के प्राध्यापक मौजूद थे।--------------------------------------------------------------------------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


