9 मार्च से शुरू होगा स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन, मुंविवि ने जारी की सूचना
मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-27 के स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन की प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू होगी। छात्रों को 9 से 14 मार्च तक दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। सभी वर्ग की छात्राओं और एससी-एसटी छात्रों को शून्य शुल्क ऑनलाइन वैरिफाई करना आवश्यक है।

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-27 के स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन की प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू की जाएगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। जारी सूचना के अनुसार विद्यार्थियों को नामांकन के लिए 9 मार्च से 14 मार्च तक का समय दिया गया है। इस अवधि के दौरान छात्रों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। सत्यापन के बाद ही नामांकन की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी वर्ग की छात्राओं के साथ-साथ एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को शून्य शुल्क को भी ऑनलाइन वैरिफाई करना अनिवार्य होगा।
इसके बिना नामांकन मान्य नहीं होगा। नामांकन के लिए पात्रता को लेकर विश्वविद्यालय ने आवश्यक शर्तें भी निर्धारित की हैं। इसके अनुसार विद्यार्थियों के पास सेमेस्टर-1, 2, 3 एवं 4 को मिलाकर कुल 68 क्रेडिट होना जरूरी है। साथ ही सेमेस्टर-1 एवं 2 में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि नामांकन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



