9 मार्च से स्नातक सेमेस्टर-5 में आरंभ होगा नामांकन
मुंगेर विश्वविद्यालय ने 2023-27 सत्र के स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन की प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू करने की घोषणा की है। विद्यार्थियों को 9 से 14 मार्च तक नामांकन के लिए समय दिया जाएगा। दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य होगा और सभी विद्यार्थियों के लिए 68 क्रेडिट होना जरूरी है।

मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन की प्रक्रिया 9 मार्च से आरंभ की जायेगी। विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार उक्त सत्र में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 9 से 14 मार्च तक का समय दिया जायेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को नामांकन के पूर्व अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। वही सभी वर्ग की छात्राएं सहित एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को शून्य पेमेंट को वैरिफाइ करना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार उक्त सत्र में नामांकन को लेकर विद्यार्थियों को सेमेस्टर-1, 2, 3 और 4 को मिलाकर कुल 68 क्रेडिट होना अनिवार्य है।
इसके अतिरिक्त नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों को सेमेस्टर-1 व 2 उत्तीर्ण होना होगा। ------------------------------------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



