मुंविवि में होली मिलन समारोह, कुलपति ने दी शुभकामनाएं

Feb 28, 2026 12:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. संजय कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अधिकारियों और कर्मियों ने अबीर-गुलाल के साथ होली का उत्सव मनाया। सांस्कृतिक कला परिषद के डॉ. मृत्युंजय मिश्रा ने पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे माहौल उत्सवमय हो गया।

मुंविवि में होली मिलन समारोह, कुलपति ने दी शुभकामनाएं

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. संजय कुमार ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मियों ने फूलों और अबीर-गुलाल के साथ पारंपरिक तरीके से होली का उत्सव मनाया। कुलपति ने अधिकारियों और कर्मियों को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कला परिषद के अधिकारी डॉ. मृत्युंजय मिश्रा ने होली गीतों से माहौल को उत्सवमय बना दिया। उन्होंने बेदर्दा न माने रे मोरी, आंखों में डारे अबीर…, आज बिरज में होरी है रे रसिया… और यमुना तट पर श्याम खेले होली… जैसे पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति दी।

गीत-संगीत और रंगों के इस आयोजन ने विश्वविद्यालय परिसर में उल्लास और सौहार्द का वातावरण बना दिया। समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। ---------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।