12 मई को राजभवन में मुंविवि देगा स्थापना से अबतक का रिपोर्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, वित्तीय और प्रशासनिक स्थिति का आकलन अब राजभवन स्तर पर किया जाएगा। 12 मई को कुलाधिपति के समक्ष विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें विश्वविद्यालय की स्थापना से अब तक की स्थिति, शैक्षणिक व्यवस्थाएं, वित्तीय प्रबंधन और आधारभूत संरचना का ब्यौरा होगा।

12 मई को राजभवन में मुंविवि देगा स्थापना से अबतक का रिपोर्ट

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, वित्तीय और प्रशासनिक स्थिति का आकलन अब राजभवन स्तर पर किया जाएगा। इसके तहत 12 मई को विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन के समक्ष विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जाएगा। राजभवन द्वारा भेजे गए निर्देश के अनुसार, इस प्रेजेंटेशन में विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर अबतक की समग्र स्थिति को शामिल किया जाएगा। इसमें शैक्षणिक व्यवस्थाएं, सत्रों की नियमितता, वित्तीय प्रबंधन, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों की आधारभूत संरचना का विस्तृत ब्यौरा दिया जाएगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। विभिन्न विभागों से आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं और पीपीटी प्रेजेंटेशन को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. सूरज कोनार के अनुसार, राजभवन के निर्देश पर यह प्रस्तुति तैयार की जा रही है, जिसके लिए कुलपति द्वारा विभागवार समीक्षा भी की जा रही है।-------------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।