आरडी एंड डीजे कॉलेज के बर्सर बने डॉ प्रियरंजन तिवारी
मुंगेर विश्वविद्यालय ने आरडी एंड डीजे कॉलेज के लिए नए बर्सर की नियुक्ति की है। डॉ प्रियरंजन तिवारी, जो अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक हैं, को इस पद पर नियुक्त किया गया है। वे अगले तीन वर्षों तक कॉलेज के वित्तीय कार्यों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करेंगे।

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने आरडी एंड डीजे कॉलेज के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करते हुए कॉलेज को नया बर्सर नियुक्त किया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, आरडी एंड डीजे कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक (सीनियर स्केल) सह डिप्टी रजिस्ट्रार-1 डॉ प्रियरंजन तिवारी को कॉलेज का बर्सर बनाया गया है। वे आगामी तीन वर्षों तक इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि डॉ तिवारी अपने कार्यकाल के दौरान कॉलेज के वित्तीय कार्यों, लेखा-जोखा एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
-------------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


