Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMunger University Announces PG Semester-1 Enrollment Updates for 2025-27
पीजी सेमेस्टर -1 में चयनित 4256 में 3078 ने लिया नामांकन

पीजी सेमेस्टर -1 में चयनित 4256 में 3078 ने लिया नामांकन

संक्षेप:

मुंगेर विश्वविद्यालय ने पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए नई सूचना जारी की है। चयनित विद्यार्थी जिन्हें नामांकन नहीं मिल सका, उन्हें दोबारा आवेदन करना होगा। चौथी मेरिट लिस्ट 21 दिसंबर को जारी की जाएगी और नामांकन प्रक्रिया 22 से 24 दिसंबर तक चलेगी। कुल 6115 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।

Dec 20, 2025 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभागों एवं 9 पीजी केन्द्रों में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर नई सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय के अनुसार अबतक जारी तीन मेरिट लिस्ट में चयनित वे विद्यार्थी, जो किसी कारणवश नामांकन नहीं ले सके थे, उन्हें अब दोबारा आवेदन करना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ऐसे अभ्यर्थियों को 20 और 21 दिसंबर को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जाकर 700 रुपये शुल्क जमा करते हुए पुनः आवेदन करना होगा। बिना दोबारा आवेदन किए उन्हें आगामी नामांकन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। इधर, पीजी सेमेस्टर-1 के लिए चौथी मेरिट लिस्ट 21 दिसंबर को अपराह्न 5 बजे तक जारी की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चौथी मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिए 22 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 24 दिसंबर तक चलेगी। हालांकि विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है, कि चौथी मेरिट लिस्ट में चयनित छात्रों का फिलहाल केवल नामांकन लिया जाएगा, जबकि रजिस्ट्रेशन को लेकर अलग से सूचना जारी की जाएगी। गौरतलब है कि पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए कुल 6115 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। अबतक जारी तीन मेरिट लिस्ट में 4256 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिनमें से 3078 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है। इनमें कला संकाय के 2386, विज्ञान संकाय के 588 तथा वाणिज्य संकाय के 102 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं अबतक कुल 3016 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है, जिसमें कला संकाय के 2349, विज्ञान संकाय के 567 तथा वाणिज्य संकाय के 100 विद्यार्थी शामिल हैं। -------------------------