होली पर्व को लेकर मुंविवि में होली अवकाश 2 मार्च से
मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन ने होली पर्व के अवसर पर 2 से 4 मार्च तक अवकाश की घोषणा की है। इसके अलावा, 5 मार्च को विशेष अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालय के कार्यालयों में कामकाज स्थगित रहेगा। 6 मार्च से फिर से नियमित शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य शुरू होंगे।

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली पर्व को लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अवकाश की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय मुख्यालय से जारी सूचना के अनुसार 2 मार्च सोमवार से होली के अवसर पर अवकाश प्रभावी होगा। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 2 मार्च से 4 मार्च तक मुंगेर विश्वविद्यालय मुख्यालय सहित सभी कॉलेजों में होली का अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त 5 मार्च को विशेष अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान विश्वविद्यालय के सभी कार्यालयों में कामकाज पूर्णतः स्थगित रहेगा। अवकाश की अवधि समाप्त होने के बाद 6 मार्च शुक्रवार से विश्वविद्यालय मुख्यालय तथा सभी कॉलेजों में पुनः नियमित रूप से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य शुरू हो जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



