
हत्या मामले का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
मुंगेर में हरिणमार थाना की पुलिस ने हत्या के नामजद अभियुक्त रतन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह कई दिन से फरार था और खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। मामले में पहले ही दो अन्य...
मुंगेर, निज संवाददाता । हरिणमार थाना की पुलिस ने हत्या मामले के नामजद अभियुक्त भेलवा निवासी रतन कुमार सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह कई दिन से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर खगड़िया जिलान्तर्गत गोगरी थाना क्षेत्र के लमातबाड़ी बगीचा से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष एके आजाद ने बताया कि जून 25 में भेलवा गंगा घाट पर रामजतन सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 4 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें से 02 नामजद को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। तीसरे अभियुक्त रतन सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

फरार चल रहे एक नामजद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




