Munger News: पेंशनर समाज की बैठक में लिये गए कई अहम फैसले
Munger News: मुंगेर जिला पेंशनर समाज तदर्थ समिति की बैठक में पेंशन के सदस्यों की संख्या और वित्तीय स्थिति पर चर्चा हुई। 100 सदस्यों के 9000 रुपये स्थानांतरित किये गए। आमसभा का आयोजन नहीं हो पाया। पूर्व सभापति के निर्णय पर सवाल उठाए गए। अंत में, सेवानिवृत्त सदस्य श्यामलाल तांती के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिला पेंशनर समाज तदर्थ समिति की बैठक सभापति जनार्दन यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एजेंडा 03 के तहत बताया गया कि राज्य पेंशन कार्यालय पटना को पत्रांक 45 दिनांक 29/06/2026 से 60 सदस्यों को प्रपत्र तीन प्रतियों में ई-मेल व स्पीड पोस्ट से भेजे गए। फीस के रूप में 100 सदस्यों के 9000 रुपये एसबीआई खाते से 29/06/2026 को स्थानांतरित किए गए। शेष सदस्यता की प्रक्रिया जारी है। सदस्यों ने आमसभा बुलाने का अनुरोध किया, पर कोषाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व समिति से अब तक प्रभार नहीं मिला है, इसलिए आमसभा नहीं बुलाई जा सकती। नए सदस्य बनने के बाद सभा होगी। पूर्व सभापति द्वारा 255 सदस्य बनाने व राज्य को 235 की सूचना देने पर सवाल उठा।
वित्तीय स्थिति
एजेंडा 04 में 20/04/2026 से 29/06/2025 तक कुल प्राप्ति 30,000 रुपये, व्यय 15,194.50 रुपये, शेष 9,001.18 रुपये बताया गया। 29/06/2026 को रोकड़ बाकी 1,10,589.20 रुपये को सर्वसम्मति से संपुष्ट किया गया। जिला प्रतिनिधि नरेश प्रसाद सिंह के प्रस्ताव पर आकस्मिक व्यय को ले कोषाध्यक्ष के पास 1000 रुपये सुरक्षित रखने का निर्णय हुआ। बैठक में तय हुआ कि लंबित सेवानिवृत्ति लाभ के लिए पेंशनर सभापति व सचिव को आवेदन देंगे, जिसे नोडल पदाधिकारी को भेजा जाएगा। अंत में सहायक पद से सेवानिवृत्त सदस्य श्यामलाल तांती के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


