
युवा पेज-छात्राओं की मनमोहक और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोहा
मुंगेर के नोट्रेडेम एकेडमी का वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ मनाया गया। इस साल का थीम 'दुनियां को करुणा के रंग से भर दो' था। कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य, संगीत और नाटिकाओं के माध्यम से करुणा, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की और नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया।
मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मंगलवार की शाम मुंगेर नोट्रेडेम एकेडमी का वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ मनाया गया। इस वर्ष के कार्यक्रम का थीम था दुनियां को करुणा के रंग से भर दो। इस थीम पर विद्यालय की छात्राओं ने अपनी मनमोहक और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में का शुभारंभ प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने किया। वहीं, पटना के आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा ने 'विशिष्ट अतिथि' के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। शाम 4:30 बजे शुरू हुए भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य, संगीत और नाटिकाओं के माध्यम से करुणा, शांति और वैश्विक भाईचारे का संदेश दिया।

थीम के अनुरूप, मंच को एक रंगीन कैनवास की तरह सजाया गया, जहां छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पृथ्वी को रंगों से सराबोर करने की कल्पना पर आधारित दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि अवनीश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, आज की पीढ़ी को हमारी पीढ़ी से ज्यादा मौके मिल रहे हैं और हमें उन्हें उन मौकों का उचित लाभ उठाते हुए आगे बढने की सीख देनी चाहिए। नोट्रेडेम एकेडमी का यह प्रयास सराहनीय है कि वे 'करुणा' जैसे महत्वपूर्ण मानवीय मूल्य को अपनी शिक्षा का आधार बना रहे हैं। रेवरेंट आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा ने स्कूल के प्रबंधन और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी नैतिक शिक्षा ही बच्चों को एक बेहतर नागरिक बनाती है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर मेरी सोनिया ने मनमोहक प्रदर्शन के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया एवं उन्हे भविष्य में नैतिक मूल्यों का अनुसरण करते हुए सफल होने का संदेश दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


