ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरमुंगेर नगर निगम के कर्मी कल करेंगे बैठक

मुंगेर नगर निगम के कर्मी कल करेंगे बैठक

मुंगेर। एक संवाददाता मुंगेर नगर निगम में कार्यरत बिहार लोकल बॉडी एंप्लाइज फाउंडेशन महासंघ...

मुंगेर नगर निगम के कर्मी कल करेंगे बैठक
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुंगेरTue, 12 Jul 2022 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

मुंगेर। एक संवाददाता

मुंगेर नगर निगम में कार्यरत बिहार लोकल बॉडी एंप्लाइज फाउंडेशन महासंघ के कर्मी मंगलवार को बैठक करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुंगेर नगर निगम के महासंघ के उप महामंत्री ब्रह्मदेव महतो ने बताया कि, संघर्ष मोर्चा समिति के द्वारा आयोजित पिछले हड़ताल में माननीय उच्च न्यायालय, पटना ने हस्तक्षेप करते हुए 8 सप्ताह के अंदर सरकार को संघर्ष मोर्चा समिति से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने का निर्देश दिया था। किंतु, अभी तक किसी भी बिंदु पर ना तो सरकार द्वारा कोई वार्ता की गई और ना ही माननीय उच्च न्यायालय द्वारा तय तिथि के अंदर कोई निर्देश पारित किया गया है। ऐसी स्थिति में पिछले दिनों 6 जुलाई को केदार भवन, पटना में निकाय कर्मचारियों की राज्य स्तरीय संघर्ष मोर्चा समिति द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में मोर्चा समिति के सदस्यों द्वारा विचार- विमर्श कर निर्णय लिया गया कि, संघर्ष मोर्चा समिति द्वारा किए गए मांगों की पूर्ति सरकार के द्वारा 10 अगस्त तक नहीं की गई तो 11 अगस्त को राज्य स्तरीय प्रदर्शन एवं 24 अगस्त को सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि, सांकेतिक हड़ताल के बाद भी यदि मांगे नहीं मानी गई तो हड़ताल को आगे बढ़ाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। श्री महतो ने कहा कि, इसी निर्णय के आलोक में समिति के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मेरी अध्यक्षता में मंगलवार 12 अगस्त को मुंगेर नगर निगम के कर्मचारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें