Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMunger Model Hospital Lack of Ventilators in ICU Despite Advanced Facilities
मॉडल अस्पताल : आईसीयू वार्ड में मरीजों को वेन्टीलेटर की सुविधा नहीं

मॉडल अस्पताल : आईसीयू वार्ड में मरीजों को वेन्टीलेटर की सुविधा नहीं

संक्षेप:

मुंगेर के मॉडल अस्पताल में 32 करोड़ की लागत से आईसीयू वार्ड में 08 बेड हैं, लेकिन गंभीर मरीजों के लिए वेन्टीलेटर की कमी है। पिकू वार्ड में 3 वेन्टीलेटर हैं, लेकिन प्रशिक्षित तकनीशियन की कमी के कारण उनका उपयोग नहीं हो रहा। गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट क्लीनिक या हायर सेंटर ले जाना पड़ रहा है।

Jan 03, 2026 01:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर, निज संवाददाता। अत्याधुनिक 32 करोड़ की लागत से बने मॉडल अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का दावा स्वास्थ्य विभाग करता है। परंतु हकीकत इससे बिल्कुल इतर है। मॉडल अस्पताल में गंभीर बीमार मरीजों के इलाज के लिए 08 बेड का आईसीयू वार्ड बनाया गया है। जहां हार्ट अटैक, लकवा, बे्रन हेम्ब्रेज, किडनी जैसे मरीजों को एडमिट कर उपचार किया जाता है। परंतु वेन्टीलेटर नहीं रहने के कारण आईसीयू वार्ड में गंभीर बीमार मरीजों को वेन्टीलेटर की सुविधा नहीं मिल पा रही है। पिकू वार्ड में 3 वेन्टीलेटर मशीन लगी है परंतु वेन्टीलेटर मशीन का संचालन करने वाले दक्ष तकनीशियन या एनेस्थेटिक चिकित्सक के अभाव में पिकू वार्ड में गंभीर बीमार बच्चों को भी वेन्टीलेटर का लाभ नहीं मिल पाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिछले अगस्त माह में राहुल गांधी के मुंगेर दौरा आगमन पर मॉडल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में वेन्टीलेटर मशीन लगाकर आईसीयू को अपडेट कर दिया गया था। परंतु उसके बाद से आईसीयू से वेन्टीलेटर मशीन को पिकू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। स्थिति यह है कि आईसीयू में एडमिट होने वाले गंभीर बीमार मरीजों को वेन्टीलेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाने की स्थिति में परिजन गंभीर बीमार मरीजों को बेहतर इलाज के लिए या तो प्राइवेट क्लीनिक या हायर सेंटर ले जाने को विवश हैं। ---- वेन्टीलेटर को छोड़ अन्य सामान उपलब्ध अत्याधुनिक मॉडल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में वेन्टीलेटर को छोड़ अन्य सभी उपकरण उपलब्ध है। सभी 08 बेड पर पाइप लाइन ऑक्सीजन के साथ कार्डियेक मॉनिटर लगा है। इमरजेंसी सेवा के लिए 11 कन्सन्टेटर मशीन है। दो अदद बायपैप मशीन के अलावा 01 अदद इन्फ्यूजन पम्प मशीन उपलब्ध है। जिसे स्टाफ नर्स डाक्टर की एडवाइस के अनुरूप यूज करते हैं। आईसीयू में डीफैलेटर मशीन नहीं है। ----- बोले सिविल सर्जन आईसीयू वार्ड में वेन्टीलेटर मशीन का संचालन एनेस्थेटिक चिकित्सक करते हैं। अस्पताल में दक्ष एनेस्थेटिक चिकित्सक नहीं हैं। स्वास्थ्य कर्मी को प्रशिक्षण देकर दक्ष बना कर वेन्टीलेटर संचालित कराने का प्रयास किया जाएगा ताकि गंभीर बीमार मरीजों को वेन्टीलेटर की सुविधा का लाभ मिल सके। - डा. राजू कुमार, सिविल सर्जन, मुंगेर।