Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMunger Implements Chief Minister Women s Employment Scheme to Empower Women
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर चल रहा अभियान

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर चल रहा अभियान

संक्षेप:

भिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे कुल तीन संवाद रथ संवाद रथ में लगे डिजिटल स्क्रीन और प्रचार सामग्री के जरिये सरल भाषा में किया जा रहा जागरूक महिला स्व

Sep 14, 2025 02:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर,निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को जिले में बड़े पैमाने पर लागू करने की दिशा में जीविका मुंगेर लगातार कदम बढ़ा रही है। जिले में कुल तीन संवाद रथ चलाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आमजन विशेषकर महिलाओं को इस महत्वाकांक्षी योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह संवाद रथ प्रतिदिन अलग-अलग प्रखंडों और पंचायतों का भ्रमण कर रहा है तथा स्थानीय स्तर पर नुक्कड़ सभा, ऑडियो-वीडियो संदेश और पर्चा वितरण के जरिये योजना की विस्तृत जानकारी पहुंचा रहा है। यह संवाद रथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को योजना की शर्तों, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और इसके लाभों के बारे में बताया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खासतौर पर उन महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है, जो स्वरोजगार शुरू करने की इच्छा रखती हैं लेकिन संसाधन या जानकारी की कमी के कारण अब तक पीछे रह गई थीं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रारंभिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है और बाद में उद्यम के प्रदर्शन के आधार पर अतिरिक्त सहयोग भी दिया जाता है। मुंगेर जिले में इस योजना के सफल क्रियान्वयन से हजारों महिलाओं को न सिर्फ आय का साधन मिलेगा, बल्कि वे अपने परिवार और समाज में एक मजबूत पहचान भी बना सकेंगी। संवाद रथ के जरिये हो रहा व्यापक प्रचार अभियान आने वाले दिनों में और अधिक महिलाओं को प्रेरित करेगा।