
उपलब्धि: बिहार का पहला सदर अस्पताल जहां लगा ओसीटीए मशीन
मुंगेर सदर अस्पताल को 40 लाख रुपए की ओसीटीए मशीन मिली है, जो सभी प्रकार की नेत्र संबंधी बीमारियों की जांच कर सकेगी। नेत्र सर्जन डा. अनुराग कुमार के अनुसार, यह मशीन काला मोतिया और कैटरेक्ट जैसी...
मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। अस्पताल के नेत्र वार्ड में 40 लाख रुपए का ओसीटीए मशीन स्वास्थ्य विभाग की आपूर्ति एजेंसी बीएमएसआईसीएल द्वारा उपलब्ध कराया गया है। ओसीटीए मशीन से नेत्र संबंधी सभी प्रकार की बीमारी की जांच हो सकेगी। सदर अस्पताल के नेत्र सर्जन डा. अनुराग कुमार ने बताया कि ओसीटीए मशीन की सहायता से नेत्र के रेटिना संबंधी सभी बीमारी, काला मोतिया, कैटरेक्ट संबंधी सभी प्रकार के नेत्र रोग की जांच की जा सकेगी। आंख के बंद हो रहे नस में खून के प्रवाह का पता भी इस मशीन से लगाया जा सकेगा।
इसके अलावा आंखों की एंजीयोग्राफी भी बिना किसी दवा के इस मशीन की सहायता से हो सकेगा। अब तक पीएमसीएच पटना सहित राज्य के किसी सरकारी अस्पताल में ओसीटीए मशीन नहीं लगी है। नेत्र विशेषज्ञ डा. अनुराग कुमार और डा.रईस के विशेष आग्रह पर यह मशीन सरकार ने मुंगेर सदर अस्पताल को उपलब्ध कराया है। --- एजेंसी के कर्मियों ने मशीन को किया इंस्टॉल: स्वास्थ्य विभाग की आपूर्ति एजेंसी बीएमएसआईसीएल के कर्मियों द्वारा सदर अस्पताल में ओसीटीए मशीन को इंस्टॉल कर दिया गया। एजेंसी की ओर से आए तकनीकी विशेषज्ञ द्वारा नेत्र सर्जन व विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक को मशीन के संचालन की भी जानकारी दी गई। ---- शीघ्र ही मशीन से नेत्र रोगियों की होगा जांच: सदर अस्पताल में 02 नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. रईस और डा. अनुराग कुमार के अलावा एक सहायक नेत्र चिकित्सक डा. किष्टो पदस्थापित हैं। नेत्र सर्जन डा. अनुराग व डा. रईस ने बताया कि मॉडल अस्पताल भवन में शीघ्र ही ओसीटीए मशीन से मरीजों के नेत्र की जांच आरंभ की जाएगी। वरीय अधिकारी द्वारा उद्घाटन के पश्चात नेत्र जांच आरंभ किया जाएगा। ---- बोले उपाधीक्षक सदर अस्पताल को ओसीटीए मशीन सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया है। इस मशीन की सहायता से नेत्र के सभी प्रकार के बीमारी की जांच व एंजियोग्राफी हो सकेगी। इससे जिलेवासियों खासकर नेत्र रोगियों को काफी फायदा होगा। शीघ्र ही ओसीटीए मशीन से जांच आरंभ कराया जाएगा। - डा. निरंजन कुमार, प्रभारी उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, मुंगेर।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




