अस्पताल में सुरक्षा गार्ड सुपरवाईजर की हुई पुर्ननियुक्ति
मुंगेर के सदर अस्पताल में सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने वाली एजेंसी ने भीम प्रसाद राय को पुनः सुपरवाइजर नियुक्त किया है। उन्होंने बुधवार को उपाधीक्षक कार्यालय में योगदान दिया। इससे पहले, चोरी के मामले...

मुंगेर, निज संवाददाता । सदर अस्पताल में सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने वाली एजेंसी एलाइड फुलकान प्रा.लि. ने भीम प्रसाद राय को दुबारा सुपरवाइजर नियुक्त करते हुए पत्र उपाधीक्षक को भेजा है। पत्र के आलोक में भीम प्रसाद राय ने बुधवार को उपाधीक्षक कार्यालय में पत्र सौंपते हुए बतौर सुपरवाइजर योगदान कर लिया। बता दें कि हिन्दुस्तान अखबार में 25 अगस्त को अस्पताल में चोरी से संबंधित खबर " सदर अस्पताल में 56 सुरक्षा गार्ड फिर भी हो रही चोरी" शीर्षक से प्रकाशित किया था। चोरी मामले में सुपरवाइजर द्वारा कुछ गार्ड की कार्य के प्रति लापरवाही के संबंध में एजेंसी को पूर्व में अवगत कराया गया था।
परंतु एजेंसी द्वारा सुपरवाइजर से ही स्पष्टीकरण करते हुए सुपरवाइजर पद से विरमित कर दिया था। स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक मिलने पर सुपरवाइजर की पुर्ननियुक्ति एजेंसी द्वारा की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




