सभी प्रखंडों में 4 जून को लगेगा मेगा शिविर

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

मुंगेर, स्वास्थ्य विभाग ने किशोरियों को गर्भाशय कैंसर से सुरक्षित करने के लिए 4 जून को विशेष मेगा शिविर का आयोजन किया है। इस शिविर में 14-15 वर्ष की लड़कियों को ग्राडासिल वैक्सीनेशन दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने टीकाकरण में धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई और सभी स्वास्थ्य कर्मियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया।

सभी प्रखंडों में 4 जून को लगेगा मेगा शिविर

​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में गर्भाशय कैंसर से किशोरियों को सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। आगामी 4 जून को जिले के सदर अस्पताल सहित सभी प्रखंडों में 'ग्राडासिल वैक्सीनेशन' के लिए एक विशेष मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस महाभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य महकमा युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुट गया है। दरअसल, बीते दिनों जिले में ग्राडासिल टीकाकरण की धीमी रफ्तार और कम उपलब्धि को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को फटकार लगाई थी। वर्तमान में जिले में इस वैक्सीनेशन की उपलब्धि मात्र 79.4 प्रतिशत है, जिसे शत-प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों और अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपनी 14-15 वर्ष की बेटियों को इस मेगा शिविर में लाकर ग्राडासिल का टीका अवश्य लगवाएं, ताकि उन्हें भविष्य में होने वाले गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों से बचाया जा सके。

टीकाकरण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन

​टीकाकरण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मो. फैजउद्दीन ने सभी प्रखंडों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इसके तहत ​जमालपुर, सदर प्रखंड और खड़गपुर को 300-300 किशोरियों के टीकाकरण का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं जिले के अन्य सभी प्रखंडों को 200-200 किशोरियों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य दिया गया है। ​इस अभियान के तहत मुख्य रूप से 14 से 15 साल की किशोरियों को कवर किया जाएगा।

लक्ष्य हासिल करने में कोताही बर्दाश्त नहीं

​जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आगामी 4 जून को आयोजित होने वाले मेगा शिविर को लेकर माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। इस बार लक्ष्य हासिल करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को मुस्तैद कर दिया गया है ताकि लक्षित आयु वर्ग की एक भी किशोरी इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।--डॉ. मो. फैजउद्दीन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी

सामान्य प्रश्न

इस मेगा शिविर का आयोजन कब किया जाएगा?
4 जून को जिले के सदर अस्पताल सहित सभी प्रखंडों में 'ग्राडासिल वैक्सीनेशन' के लिए एक विशेष मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।