होली पर 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती

Mar 02, 2026 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

श जारी कर स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ​ जिले में पुलिस की भारी तैनाती: ​सुरक्षा व्यवस्

होली पर 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती

मुंगेर, निज संवाददाता। रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मुंगेर जिला प्रशासन ने सुरक्षा का अभेद्य किला तैयार कर लिया है। जिले की भौगोलिक स्थिति और संवेदनशीलता को देखते हुए इस बार बल प्रयोग और निगरानी के दोहरे चक्रव्यूह की रचना की गई है। जिलाधिकारी निखिल धनराज और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिले में पुलिस की भारी तैनाती: सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पूरे जिले में 1500 से अधिक अतिरिक्त पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

इसमें जिला पुलिस बल के साथ-साथ बीएमपी (बिहार मिलिट्री पुलिस) और होमगार्ड के जवान भी शामिल हैं। जिले के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर 300 से अधिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला मुख्यालय और अनुमंडल स्तर पर विशेष क्यूआरटी को रिजर्व रखा गया है। बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिला पुलिसकर्मियों सहित सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि छेड़खानी जैसी घटनाओं को रोका जा सके। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध और डिजिटल निगरानी: प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एसपी ने निर्देश दिया है कि यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो डीजे जब्त करने के साथ-साथ संबंधित संचालक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए संकरी गलियों और छतों पर भी नजर रखी जाएगी। एसपी ने बताया कि जिले के बॉर्डर इलाकों और गंगा के दियारा क्षेत्रों में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। होटलों और धर्मशालाओं की चेकिंग तेज कर दी गई है। ब्रेथ एनालाइजर के साथ पुलिस टीम हर चौक पर तैनात है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा। अपील और कंट्रोल रूम: प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न दें। जिले में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष को दें। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम और एम्बुलेंस को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है। किसी भी तरह की अप्रिय या संदेहास्पद घटना पर नं 06344-222660 पर कंट्रोल रूम को सूचना दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।