ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेर26को होगा मुंगेर जिला खो-खो खिलाड़ी टीम का चयन

26को होगा मुंगेर जिला खो-खो खिलाड़ी टीम का चयन

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय पारंपरिक खेल खो-खो को मुंगेर जिला में बढ़ावा देने के...

26को होगा मुंगेर जिला खो-खो खिलाड़ी टीम का चयन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुंगेरThu, 25 Aug 2022 01:12 AM
ऐप पर पढ़ें

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय पारंपरिक खेल खो-खो को मुंगेर जिला में बढ़ावा देने के लिए कोविड के बाद फिर से मुंगेर जिला खो-खो संघ के नेतृत्व में प्रयास शुरू कर दिया गया है । मुंगेर जिला के बालक एवं बालिका खो-खो खिलाड़ियों का चयन इंडोर स्टेडियम मुंगेर स्थित खो-खो ग्राउंड पर 26 अगस्त को सुबह 10 बजे से किया जाएगा । यह जानकारी मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में मुंगेर जिला के सभी विद्यालय एवं कॉलेजों के बालक एवं बालिका खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। इस चयन प्रक्रिया भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड एवं उसकी छायाप्रति, जन्म प्रमाण पत्र एवं उसकी छायाप्रति , पासपोर्ट साइज का दो फोटो एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क 200 रुपए आयोजन स्थल पर जमा करना अनिवार्य है। चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर इंटर कालेज, अंतर जिला, स्टेट चैंपियनशिप , यूनिवर्सिटी खेल, नेशनल चैंपियनशिप के लिए तैयार किया जाएगा। पता हो कि जिले के दर्जनों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नेशनल खो-खो चैंपियशिप में बिहार स्टेट टीम की ओर से नेतृत्व करते हुए दिखा चुके हैं। खो-खो खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है और यह खेल प्रोफेशनल खेल के तौर पर भी शुरू हो चुका है । जिसका प्रसारण सोनी टेन वन, सोनी टेन थ्री एवं सोनी टेन फोर टीवी चैनल पर किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए मुंगेर जिला खो-खो संघ के पदाधिकारी से 9123142461 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े