Munger District Celebrates Major Dhyan Chand Jayanti with Three-Day Sports Competition दौड़ प्रतियोगिता में रोहन, रोहित, विक्रम,साक्षी, रौशनी जीते स्वर्ण पदक, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMunger District Celebrates Major Dhyan Chand Jayanti with Three-Day Sports Competition

दौड़ प्रतियोगिता में रोहन, रोहित, विक्रम,साक्षी, रौशनी जीते स्वर्ण पदक

मुंगेर जिला प्रशासन ने मेजर ध्यानचंद जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने भाग लिया और विभिन्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSat, 30 Aug 2025 03:16 AM
share Share
Follow Us on
दौड़ प्रतियोगिता में रोहन, रोहित, विक्रम,साक्षी, रौशनी जीते स्वर्ण पदक

मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर जिला प्रशासन द्वारा मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शुक्रवार को तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ पोलो ग्राउंड एवं इंडोर स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी निखिल धनराज के द्वारा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। मौके पर मुंगेर के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी चांद शेखर चांद, अरुण कुमार यादव, प्रभु दयाल सागर, मुंगेर फुटबॉल संघ के सचिव भवेश कुमार सिंह, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव शत्रुधन प्रसाद यादव, जिला खेल पदाधिकारी कमल किशोर मौजूद थे। प्रतियोगिता में जिले के सरकारी एवं निजी स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता शुरू होने के पूर्व भारत रत्न मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में रोहन कुमार (400 मी. रिले), रोहित कुमार रजक (400 मी. दौड़ एवं 100 मी. दौड़), विक्रम (200 मी. दौड़), साक्षी कुमारी (200 मी. दौड़ बालिका) तथा रौशनी कुमारी (1000 मी. दौड़) सहित कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, योगा प्रतियोगिता में निशा कुमारी, लकी कुमारी, प्रीति कुमारी, अभिलाषा कुमारी एवं राधा कुमारी को पुरस्कृत किया गया। जबकि, इंडोर स्टेडियम में हुए खो-खो फाइनल में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में नौवागढ़ी की टीम ने मुंगेर को हराकर खिताब अपने नाम किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कृष्णा सिंह (गोल्ड), प्रणव कुमार (सिल्वर) और मुस्कान कुमारी (ब्रॉन्ज) विजेता बने। खो-खो में रेफरी की भूमिका मिथलेश मंडल और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने निभाई। विजेताओं को राज्य-कर सहायक आयुक्त प्रशांत प्रमोद एवं किलकारी मुंगेर प्रमंडल के प्रोग्राम पदाधिकारी पुष्कर मिश्रा ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिले के सभी विद्यालयों में वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित हुई तथा हीरो मेन्स हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण स्मार्ट टीवी के माध्यम से दिखाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।