Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMunger District Begins Rice Procurement for Kharif Marketing Year 2025-26 Slow Progress Noted
धान खरीद में नहीं आ रही तेजी, 55 दिनों में मात्र 15,226 टन खरीद

धान खरीद में नहीं आ रही तेजी, 55 दिनों में मात्र 15,226 टन खरीद

संक्षेप:

मुंगेर जिले में 15 नवंबर से खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीद शुरू की गई है। 55 दिनों में केवल 15,226 टन धान की खरीद हुई है, जबकि लक्ष्य 38.158 टन है। छोटे किसान व्यापारी को कम मूल्य पर धान बेचने को मजबूर हैं, जिससे खरीद में तेजी नहीं आ रही है।

Jan 12, 2026 12:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए मुंगेर जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर 15 नवंबर से धान खरीद शुरू की गई है। लेकिन धान खरीद में तेजी नहीं आ रही है। 55 दिनों में 2496 किसानों से मात्र 15,226 टन धान की खरीद हो पायी है। जबकि लक्ष्य 38.158 टन धान खरीद का मिला है। धान खरीद के जिले के 63 पैक्स एवं 4 व्यपार मंडल का चयन किया गया है। धान बेचने के लिए अबतक 15362 किसानों ने निबंधन कराया है। 15 फरवरी तक धान की खरीद की जाती रही है, लेकिन इस वर्ष 28 फरवरी तक खरीद की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चावल तैयार करने के लिए पैक्स को मिल से टैग कर दिया गया। उसना चावल के लिए चार और अरबा चावल के लिए दो मिल का चयन किया गया है। धान खरीद तेजी नहीं आने के पीछे तुरंत भुगतान के लिए छोटे किसानों के द्वारा व्यापरी के हाथों बेचना बताया जा रहा है। छोटे किसान गेहंू की खेती एवं घर के जरूरी काम को लेकर पैक्स की जगह व्यापारी से कम मूल्य पर धान बेच रहे हैं। दूसरी वजह मौसम की मार बतायी जा रही है। ठंड एवं कोहरा के कारण धान सूख पहीं पाया है। नवगांई के पैक्स अध्यक्ष सत्यानंद सिंह ने बताया कि किसानों ने धान की कटनी कर लिया है। लेकिन मौसम की मार से धान में अधिक नमी रहने के कारण खरीद प्रभावित हो रहा है। मकर संक्रांति के बाद धान खरीद में तेजी आएगी। पिछले वर्ष 60.988 हजार टन धान खरीद का मिला था लक्ष्य: पिछले वर्ष मुंगेर जिले को 60 हजार 988 टन धान खरीद का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य के विरूद्ध 56 हजार 747 टन की खरीद हो पायी थी। धान खरीद 56 पैक्स एवं 4 व्यापार मंडल के माध्यम से की गई थी। खरीद मूल्य में 69 रुपये की वृद्धि: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए साधारण धान 2369 रुपये प्रति क्िंवटल एवं ए ग्रेड धान का समर्थन मूल्य 2389 रुपये प्रति क्िंवटल निर्धारित की गयी है। पिछले साल की तुलना में 69 रुपये की वृद्धि की गयी है। प्रखंड वार किसानों से धान खरीद की स्थिति प्रखंड किसान खरीद असरगंज 131 970.111 क्विंटल बरियारपुर 22 119..700 धरहरा 353 2144.380 खड़गपुर 846 4582.055 जमालपुर 60 463.760 मुंगेर सदर 0 0 संग्रामपुर 244 1841.682 तारापुर 524 3244.717 टेटियबंबर 318 1860.279 क्या कहतीं हैं अधिकारी: सोमवार से एसएफसी को चावल की आपूर्ति शुरू की जा रही है। रोटेशन शुरू होने से धान खरीद में तेजी आएगी। 63 पैक्स एवं 4 व्यापार मंडल के माध्यम से धान खरीद की जा रही है। मुंगेर जिले को 38.158 टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। मीनू कुमारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, मंुगेर।