Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMunger District Athletics Team Selected for 36th Bihar State Cross Country Championship
36वीं बिहार स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए मुंगेर की 25 सदस्यीय टीम घोषित

36वीं बिहार स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए मुंगेर की 25 सदस्यीय टीम घोषित

संक्षेप:

फोटो:मुंगेर-7, पाटलिपुत्र कंपलेक्स, पटना में आयोजित होने वाली 36वीं बिहार स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भाग लेने वाली मुंगेर की 25 सदस्यीय टीम

Jan 03, 2026 12:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर, एक संवाददाता। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आगामी 4 जनवरी को आयोजित होने वाली 36वीं बिहार स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मुंगेर जिला की 25 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम का चयन कर लिया गया है। इस टीम में विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं शामिल हैं, जो अलग-अलग दूरी की दौड़ प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ के लिए धीरज कुमार, अमरेश कुमार, धर्मवीर कुमार, ज्योतिष कुमार, सोनू कुमार एवं अंकित राज का चयन किया गया है। वहीं, महिला वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में कशिश कुमारी, तनु कुमारी एवं बिंदु कुमारी मुंगेर का प्रतिनिधित्व करेंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी तरह से 20 वर्ष आयु वर्ग के बालकों की 8 किलोमीटर दौड़ में आशीष कुमार, प्रिंस कुमार, लव कुमार, आलोक कुमार, अंकित कुमार एवं नीरज कुमार पासवान को टीम में शामिल किया गया है। इसी आयु वर्ग की बालिकाओं की 6 किलोमीटर दौड़ के लिए लक्ष्मी कुमारी एवं सृष्टि कुमारी का चयन हुआ है। वहीं, 18 वर्ष आयु वर्ग के बालकों की 6 किलोमीटर दौड़ में शिवम कुमार एवं अभिषेक कुमार, जबकि 18 वर्ष की बालिकाओं की 4 किलोमीटर दौड़ में अनु प्रिया कुमारी एवं राखी कुमारी हिस्सा लेंगी। वहीं, 16 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की 2 किलोमीटर दौड़ में प्रिंस कुमार, राजवर्धन कुमार, रौशनी कुमारी एवं स्वाति कुमारी को मौका मिला है। टीम के मैनेजर एवं कोच मिथिलेश कुमार गुप्ता बनाए गए हैं, जबकि सहायक की भूमिका रिया राज निभाएंगी। पुरुष वर्ग के टीम कैप्टन धर्मवीर कुमार तथा महिला वर्ग की टीम कैप्टन तनु कुमारी को नियुक्त किया गया है। मुंगेर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव राकेश कुमार सिंह एवं खेल उद्घोषक महमूद आलम ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, मुंगेर जिला की टीम मजबूत स्थिति में है और बेहतर प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है। संगठन के शहाब मलिक, नीलेश कुमार, शुभांकर झा, अजय कुमार सिंह, मेहता ललन कुमार, पूर्वेंदु नारायण सिंह, वरिष्ठ संयुक्त सचिव अरविंद कुमार, मनी देव पासवान, अजय प्रसाद, चंदन कुमार, मनीष कुमार, ब्रह्मचारी संजीव कुमार, वरुण कुमार, प्रहलाद कुमार, अलका कुमारी, शशि भूषण एवं आरती कुमारी ने पूरी टीम को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।