मुक्तिधाम में धूप व बारिश से लोगों को राहत देगा यात्री शेड
मुंगेर के लाल दरवाजा स्थित श्मसान घाट में शव जलाने आने वाले लोगों के लिए सामाजिक संस्था मुंगेर विकास मंच ने यात्री शेड का निर्माण किया है। यह शेड 12 गुणा 24 फीट का है और इसमें 8 स्टील चेयर भी लगाई...

मुंगेर, निज संवाददाता। लाल दरवाजा स्थित श्मसान घाट (मुक्तिधाम) में शव जलाने पहुंचे लोगों के लिए सामाजिक संस्था मुंगेर विकास मंच की ओर से यात्री शेड का निर्माण कराया गया है। गंगा किनारे श्मसान घाट में 12 गुणा 24 फीट का यात्री शेड सामाजिक सहयोग से बनाया गया है। जहां शव जलाने पहुंचने वाले लोग तेज धूप व बारिश के मौसम में यात्री शेड में बैठ कर आराम कर सकेंगे। सामाजिक सहयोग से बने यात्री शेड में बैठने के लिए 08 स्टील चेयर भी मंगाया जा रहा है। फोर सीटेड 8 चेयर पर 32 लोग वहां बैठ कर शव जलने की प्रक्रिया पूरी होने तक आराम कर सकेंगे। फोर सीटेड प्रति चेयर 55 सौ रुपए की दर से खरीदारी की गई है, जिसे शहर के ही 8 लोगों द्वारा संस्था को दान स्वरूप दिया गया है। चेयर दो तीन दिन में मुक्तिधाम स्थित यात्री शेड में लग जाएगा। संस्था द्वारा शीघ्र ही उद्घाटन की तिथि निर्धारित कर इसे शहरवासियों को सौंप दिया जाएगा। मुंगेर विकास मंच के सचिव संजय कुमार बबलू बताते हैं कि सामाजिक सेवा की भावना से संस्था द्वारा मुक्तिधाम में यात्री शेड का निर्माण कराया गया है। शीघ्र ही यात्री शेड शहरवासियों को सौंपा जाएगा।
मुंगेर सेवा मंच के सचिव ने यात्री शेड में पेयजल और बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग संबंधित अधिकारियों से की है। पेयजल के लिए महापौर को पत्र लिख कर विद्युत शवदाह गृह के समीप लगे डीप बोरिंग से पाइप जोड़ कर यात्री शेड तक पानी पहुंचाने का आग्रह किया है। जबकि विद्युत विभाग के अधिकारी से यात्री शेड तक पोल बिछा कर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
बता दें कि अभी श्मशान घाट (मुक्तिधाम) में शव जलाने पहुंचने वाले लोग शव जलने तक तेज धूप या बारिश में खुले आकाश के नीचे घंटों खड़े रहने को विवश रहते हैं। जबकि रात के समय विद्युत आपूर्ति नहीं रहने के कारण अंधेरे में लोग घंटों खड़े रहने को विवश रहते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।